{"_id":"5aa4f60c4f1c1ba2238b485e","slug":"viral-sensation-priya-prakash-reveals-her-crush-was-in-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल में इस लड़के पर आ गया था प्रिया प्रकाश का दिल, इंटरव्यू में खोला राज़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल में इस लड़के पर आ गया था प्रिया प्रकाश का दिल, इंटरव्यू में खोला राज़
Sun, 11 Mar 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
priya prakash varrier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महज चंद सेकेंड्स के वीडियो में अपने जानलेवा एक्सप्रेशंस से रातों-रात वायरल सेनसेशन बन गई थीं प्रिया प्रकाश वारियर। उस वक्त उनका क्रेज ऐसा था कि कई लड़कों ने उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल पिक्चर बना दिया था। अब खुद इस दिलकश आंखों वाली अदाकारा ने खुलासा किया है कि वह किस लड़के पर फिदा हैं।
2 of 4
पप्रिया
- फोटो : self
प्रिया प्रकाश ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वह दूसरी कक्षा में थीं, तब अपने एक क्लासमेट पर उनका दिल आ गया था। डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मानिक्य मलराया पुवी' में जिस तरह प्रिया प्रकाश ने आंख मारी और अपने आईब्रो घुमाए, लोगों को वह इतनी भा गई कि लोग उन्हें कॉपी करने लगे। उन पर कई मीम्स और वीडियोज भी बने।
3 of 4
PRIYA PRAKASH
- फोटो : self
प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम पर 51 लाख फॉलोवर्स हैं। इस मामले में वह ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की कई सेलिब्रिटीज बल्कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग से भी आगे निकल चुकी हैं। मार्क जकरबर्ग के इंस्टाग्राम पर मात्र 40 लाख फॉलोअर्स हैं। दिनों दिन उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। प्रिया शायद देश की पहली ऐसी शख्सियत हैं, जो सिर्फ 30 सेकंड से भी कम के एक वीडियो से रातोंरात देश के तमाम युवाओं के दिल की धड़कन बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priya prakash varrier
सोशल मीडिया पर इतनी भारी लोकप्रियता के बदले अब उन्हें बैठे-बिठाए लाखों रुपये कमाने का मौका भी मिल चुका है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ कंपनियों ने प्रिया को एक ऑफर दिया है कि अगर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनके प्रोडक्ट का प्रचार करेंगी तो बदले में उन्हें पैसे मिलेंगे। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस के पास पूरे 8 लाख रुपये के ऑफर्स हैं। पर बढ़ती लोकप्रियता का लाभ लेने के लिए उन्हें भारी-भरकम रकम ऑफर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।