बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवार और मेगा स्टार आमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की हर एक बात को जानने और एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में एक हैं, वह आए दिन अपनी क्यूटनेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों देश भक्ति गाने पर डांस करती आराध्या का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनका देसी अंदाज सबको बहुत पसंद आया था। अब उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: आराध्या बच्चन का कवि वाला अवतार देख दंग रह गए फैंस, पिता अभिषेक बच्चन ने जोड़ लिए हाथ
कवियत्री बन किया लोगों को इंप्रेस
आराध्या इस वायरल होती वीडियो में अपनी कमाल की आवाज में कविता गाती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये कविता शुद्ध हिंदी में हैं। दूसरे स्टार किड्स से अलग हटकर आराध्या अक्सर इस तरह की परफॉर्मेंस देती दिखाई देती हैं। उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक फैनपेज ने शेयर किया है।
A post shared by Aaradhya Rai Bachchan ARB (@aaradhyaraibachchanofficial)
पिता ने किया वीडियो देख रिएक्ट
उनकी इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। इन कमेंट्स के बीच एक कमेंट आराध्या के लिए बहुत स्पेशल था, जो उनके पिता अभिषेक बच्चन ने किया था। अपनी बेटी के इस हुनर को देख अभिषेक के दिल में उनके लिए सम्मान का भाव आ गया और उन्होंने इस वीडियो पर हाथ जोड़कर रिएक्ट किया। एक यूजर उनकी तारीफ करते हुए लिखा," आराध्या में उनके जींस आए हैं.....सुपर टैलेंटेड गर्ल।" तो दूसरे ने उनकी परवरिश की तारीफ करते हुए कहा,"ग्रेट पेरेंटिंग।" कई अन्य यूजर्स ने उन्हें आर्शीवाद दिया।
दरसल, यह वीडियो आराध्या के स्कूल 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में साल 2021-22 में हुए एक कॉम्पिटिशन की है। इस वीडियो में आराध्या ने कई हिंदी कविताएं सुनाई थीं। उनकी इस वीडियो को देख लोगों ने उनकी तुलना उनके दादा अमिताभ बच्चन और परदादा हरिवंश राय बच्चन से कर दी है। इससे पहले भी आराध्या कई बार अपनी स्किल्स लोगों के सामने पेश कर चुकी हैं।
