फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के गाने पर क्रिस गेल के डांस का असली सच आया सामने, सनी लियोन से जुड़ा नाता

Thu, 26 Apr 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
viral video of chris gayle dancing on sapna chaudhary song is actually sunny leone song
Chris gayle and sapna chaudhary

बिग बॉस से लेकर बॉलीवुड तक अपना जलवा दिखाने वाली हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने हाल ही में अपना एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है। वीडियो में मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल सपना चौधरी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखते ही सपना ने अपने इंस्टाग्राम पेज से इसे फैंस के लिए शेयर किया। सपना ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- 'देखो मुझे इंटरनेट पर क्या मिला। क्रिस गेल आप वाकई बढ़िया डांसर हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो की असलियत कुछ और है।'

viral video of chris gayle dancing on sapna chaudhary song is actually sunny leone song
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला

क्रिस गेल के इस वीडियो की हकीकत अब सामने आ गई है। दरअसल, क्रिस गेल जिस गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं और झूम रहे हैं वह गाना सपना चौधरी का नहीं बल्कि सनी लियोनी का है। जी हां, सपना को इंटरनेट पर क्रिस गेल के वीडियो का मैशअप मिल गया था जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में क्रिस गेल सपना के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करते दिख रहे हैं।
 

 

Look what I found on Internet. @chrisgayle333 You are such a good Dancer.

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

viral video of chris gayle dancing on sapna chaudhary song is actually sunny leone song
chris gayle - फोटो : facebook

आपको बता दें, जब सपना ने अपने इंस्टाग्राम से क्रिस का ये वीडियो अपलोड किया था तब इस पर कई कमेंट्स आए थे। सपना के फैंस को ये देख काफी खुशी हुई थी कि क्रिस गेल जैसे महान क्रिकेटर सपना के गाने पर थिरक रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
viral video of chris gayle dancing on sapna chaudhary song is actually sunny leone song
Sunny Leone

आपको बता दें, क्रिस गेल ने साल 2017 में इंटरनेट पर एक चैलेंज रखा था-#ChrisGayleDanceChallenge। क्रिस का ये डांस उसी चैलेंज का एक छोटा सा हिस्सा है। क्रिस दरअसल सनी लियोनी के गाने 'लैला मैं लैला' पर डांस कर रहे हैं। 
 

 

(#CEO Chris Ever Okay) I'll give the winner USD 5000 who do the #ChrisGayleDanceChallenge 🕺🏾 the best 😊. Ladies, the challenge goes for you too...There's the video so make sure you're spot on as I am lol. #HaveFun I'll post the top 5 on my page and the viewers choose the winner. Remember to use the HASHTAG! Will announce the winner on the 24th 🕺🏾

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed