फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka-Virat: बेहद आलीशान है अनुष्का-विराट का 13 करोड़ वाला बंगला, इस सितारे की एक्स वाइफ ने किया डिजाइन

Fri, 25 Nov 2022 01:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Nov 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Alibaug House Photos designed by sussanne khan
अनुष्का-विराट का घर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर खबर आई थी कि दोनों ने मुंबई के जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है। जिसका महीने का किराया करीब 2.76 लाख रुपये है। वहीं मुंबई के अलीबाग में भी दोनों का घर बनकर तैयार हो रहा है। विराट और अनुष्का के इस घर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। तस्वीरों में देखने से घर काफी आलीशान लग रहा है। बताया जा रहा है कि इनके घर को ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने डिजाइन किया है।

Virat Kohli and Anushka Sharma Alibaug House Photos designed by sussanne khan
अनुष्का-विराट का घर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का और विराट का अलीबाग स्थित बंगला काफी खूबसूरत है। विराट ने अपने बंगले की थीम को सफेद रखा है। घर का लिविंग और सिटिंग एरिया काफी खूबसूरत है। हाई सीलिंग इस खूबसूरत घर को और शानदार बना रहा है। सभी कोनों से घर से धूप आने की भी व्यवस्था है। 

इसे भी पढ़ें- Bhediya Twitter Review: 'मेगा एंटरटेनर फिल्म, इसे मिस करना है बड़ी भूल', 'भेड़िया' ने जीता दर्शकों का दिल

Virat Kohli and Anushka Sharma Alibaug House Photos designed by sussanne khan
अनुष्का-विराट का घर - फोटो : सोशल मीडिया

विराट और अनुष्का का घर काफी हवादार है। इसके अलावा बालकनी में सिटिंग एरिया भी बनाया गया है और पास में खूब सारे पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। डाइनिंग एरिया भी काफी वेंटिलेटेड है। यहां कांच के दरवाजे हैं जो गार्डन एरिया की ओर खुलते हैं। अंदर से घर को बिल्कुल मॉर्डन टच दिया गया है। घर के अंदर और बाहर दोनों ओर खूब हरियाली है।


इसे भी पढ़ें- Yashoda: कानूनी पचड़े में फंसी सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’, मानहानि के आरोप के चलते ओटीटी रिलीज पर लगी रोक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Alibaug House Photos designed by sussanne khan
अनुष्का-विराट का घर - फोटो : सोशल मीडिया

बंगले के आउटसाइड एरिया में भी बड़े-बड़े सोफे लगाए है। इसके अलावा इसे और आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगे फूल भी लगाए गए हैं। बता दें कि अनुष्का और विराट ने इसी साल गणेश चतुर्थी के मौके पर खरीदा था। इसके बाद से ही इस घर की सजावट पर काम शुरू  कर दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed