बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस अक्सर अपने बचपन की यादें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। कई बार बचपन की तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं तस्वीर में दिख रही इस क्यूट सी बच्ची की, जो आज बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार होने के साथ ही शानदार सिंगर भी है और कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज भी दे चुकी है। तो क्या आपने पहचाना कि आखिर कौन सी एक्ट्रेस है ये।
Bollywood Actress: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस है तस्वीर में दिख रही यह क्यूट सी बच्ची, आपने पहचाना कौन है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया है डेब्यू
बता दें कि ये तस्वीर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना डेब्यू करने वाली और कई फिल्मों में बतौर सिंगर अपनी आवाज देने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया की है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री की इस तस्वीर को देखने के बाद सेलेब्स के साथ ही यूजर्स भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
Yashoda: कानूनी पचड़े में फंसी सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’, मानहानि के आरोप के चलते ओटीटी रिलीज पर लगी रोक
यूजर्स ने बरसाया तारा सुतारिया की तस्वीर पर प्यार
तारा सुतारिया के बचपन की तस्वीर में वह बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा- 'गोलू सुतारिया...'। इसी तरह से यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा-बेबी तारा मेरी फेवरेट तारा है, सॉरी बड़ी तारा!!! सो क्यूट!!! वहीं एक अन्य फैन ने प्रतिक्रिया दी, सो स्वीट आप दुनिया की सबसे प्यारी बेबी गर्ल हो। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी अपनी प्यार भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फिल्म अपूर्वा में एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं तारा सुतारिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो तारा सुतारिया इस समय फिल्म 'अपूर्वा' की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें तारा भी एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता धैर्य करवा नजर आएंगे।
Rishab Shetty: क्या है कांतारा की सफलता का राज, 16 करोड़ की फिल्म ने कैसे कमाए 400 करोड़? ऋषभ शेट्टी ने खोला राज