अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचीं। वो लगातार स्टेडियम में मैच एंजॉय करती हुई दिखीं। न्यूजीलैंड से वापस मुंबई लौटने के बाद विराट और अनुष्का को साथ में देखा गया था। इस बीच वैलेंटाइन्स वीक शुरू हो गया तो फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर ये कपल अपना वैलेंटाइन्स डे कहां सेलिब्रिट कर रहा है।
वैलेंटाइन्स डे पर चोरी छुपे यहां पहुंचे थे विराट-अनुष्का, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट हो या अनुष्का दोनों इस बीच लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहें हालांकि वैलेंटाइन्स डे पर दोनों ने कोई स्पेशल तस्वीर शेयर नहीं की। जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि ये कपल छुट्टियां मनाने कहां पहुंच सकते हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं कि विराट और अनुष्का काम से वक्त निकालकर कहां पहुंचे थे। असल में विरुष्का के फैन क्लब पेज से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों गोवा से वापस मुंबई लौट आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है अनुष्का और विराट गोवा छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। अब सच्चाई क्या है वो तो ये कपल ही बता सकता है।
VIRUSHKA while returning back from Goa🌸 #viratkohli #anushkasharma #virushka
A post shared by Virat Kohli & Anushka Sharma💜 (@virushka.galaxy) on
हाल में एक बार फिर विराट का प्यार अनुष्का के लिए झलका। उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर को घुमाने के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर ही हायर कर लिया। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें अनुष्का और विराट किसी बर्फीले पहाड़ पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को हग किया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का किसी हरी-भरी पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों फोटो की खास बात ये है कि इसमें विराट-अनुष्का के पीछे एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा है। ऐसा लग रहा है दोनों प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अपना सफर खूब एंजॉय कर रहे हैं।
Happily ever after never looked this beautiful💛😭 #viratkohli #anushkasharma #virushka
A post shared by Virat Kohli & Anushka Sharma💜 (@virushka.galaxy) on
हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में किसी जंगल में घूमते दिख रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में विराट ने बस इतना ही लिखा, 'मेरी है'

कमेंट
कमेंट X