{"_id":"5bdfbc5abdec2269b262ee14","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-wedding-is-the-most-expensive-marriage-of-the-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटली के छोटे से गांव में हुई थी विरुष्का की शादी, एक रात ठहरने के चुकाने पड़ते हैं लाखों रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इटली के छोटे से गांव में हुई थी विरुष्का की शादी, एक रात ठहरने के चुकाने पड़ते हैं लाखों रुपए
Mon, 05 Nov 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka virat wedding
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली और अनुष्का की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। इन दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टसकनी शहर में शादी रचाई थी जो कि साल की सबसे महंगी शादियों में शुमार है। इन दोनों ने अपनी शादी में कपड़ों से लेकर शादी के वेन्यू में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। इसके बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। आज विराट कोहली 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको विराट और अनुष्का की शादी की एक एक डिटेल बताते हैं।
2 of 5
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
हर जोड़े का सपना होता है कि उसकी शादी ऐसी शान से हो कि दुनिया बस देखती ही रह जाए। विराट-अनुष्का ने शादी तो रचाई और ऐसी रचाई कि आज भी लोग उनकी शादी की शाही रौनक की दाद देने से पीछे नहीं रहते। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद यह दोनों भारत में ही शादी करेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और दोनों ने सात समंदर पार इटली के टसकनी शहर में धूमधाम से शादी रचाई।
3 of 5
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
इन दोनों की शादी की यह जगह इस वजह से भी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसी जगह पर साल 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे। चारों तरफ पहाड़ियों के बीच बने फिनोशीटो रिजॉर्ट में विरुष्का ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसका नाम दुनिया के सबसे महंगे रिजॉर्ट में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka virat wedding
- फोटो : twitter
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक क्रिसमस या फिर न्यू ईयर के दौरान इस रिजॉर्ट की कीमत काफी बढ़ जाती है। एक हफ्ते के लिए एक कमरे की कीमत करीब 94 लाख 83 हजार दो सौ 10 रुपए है। यानि कि एक रात स्टे करने के लिए आपको इस रिजॉर्ट में करीब 13 लाख 54 हजार 7 सौ 44 रुपए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
रिपोर्ट के मुताबिक फिनोशीटो रिजॉर्ट जिस जगह पर बना है वह 800 साल पुराना छोटा सा गांव है। यह जगह बेहद खूबसूरत है जिसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। एयरपोर्ट से रिजॉर्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इस रिजॉर्ट में ओवल शेप का स्विमिंग पूल है। इसके अलावा लक्जरी की सारी चीजें जैसे कि जिम, स्पा और टेनिस कोर्ट भी बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।