रणवीर की हुई हल्दी रस्म
रणवीर सिंह की हल्दी की रस्म से लेकर शिल्पा की दिवाली पार्टी तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली का आज है जन्मदिन
मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट और अनुष्का शर्मा ने बीते साल 11 दिसंबर को शादी की थी। इन दोनों की शादी बॉलीवुड की शाही शादियों में शामिल है। इन दोनों ने इटली के टसकनी शहर में शादी रचाई थी। जिसके बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था।
पढ़ें:- इटली के छोटे से गांव में हुई थी विरुष्का की शादी, एक रात ठहरने के चुकाने पड़ते हैं लाखों रुपए
ईशा अंबानी के शादी के कार्ड की अंदर की तस्वीरें आई सामने
ईशा अंबानी की शादी का कार्ड कुछ दिन पहले अंबानी खानदान ने गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित किया था। इस वक्त कार्ड जिस डिब्बे में रखा हुआ था वह तो दिखाई दिया था लेकिन उसके अंदर की झलक देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड था। अब आपका यह इंतजार खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के कार्ड के अंदर की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसकी एक झलक देखकर आपका भी कहेंगे यह है साल का सबसे रॉयल कॉर्ड है।
पढ़ें:- PHOTOS: ईशा अंबानी के शादी के कार्ड की अंदर की तस्वीरें आई सामने, खुलते ही होंगे 'लक्ष्मी' के दर्शन
शिल्पा की दिवाली पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं सुष्मिता सेन
बीते कई दिनों से पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि वह इन दोनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले सुष्मिता ने एक पोस्ट भी किया था जिससे इन दोनों के रिलेशनशिप को एक तरह से ऑफिशियल माना जा रहा है। वहीं अब सुष्मिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ हाथ में हाथ डाले पहुंचीं। यह वीडियो शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी का है।
पढ़ें:- दिवाली पार्टी में 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के हाथ में हाथ डाले पहुंचीं सुष्मिता, कहा था 'लव ऑफ लाइफ'
दिवाली पार्टी में गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ दिखे अरबाज
शादी की खबरों के बीच अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तिया पहुंची थीं लेकिन सबकी नजरें इन दोनों पर आकर टिकीं। लाल रंग के लहंगे में जॉर्जियां काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अरबाज भी उनके साथ जंच रहे थे।