विराट कोहली ने जो वादा किया उसे ईमानदारी से निभाया। मंगलवार को अनुष्का शर्मा के बर्थडे के मौके पर उन्होंने आईपीएल में अपनी जीत को पत्नी को डेडिकेट किया। मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान विराट ने कहा, 'मेरी पत्नी यहां हैं और आज उनका बर्थडे है, इसलिए मैं खुश हूं कि उन्होंने हमें जीतते हुए देखा। यह उनके लिए एक छोटा सा तोहफा है। उनके सामने दो अंक हासिल करके बहुत खुशी मिली।'
विराट कोहली के तोहफे को 'नुष्की' ने ऐसे किया कबूल, युवराज ने भी खास नाम से पुकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली जब इस तरह अनुष्का से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे, तो एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक था। विराट लगातार अनुष्का की तरफ देख रहे थे और उनकी 'नुष्की' शर्म से लाल हो गई थीं। उनके चेहरे पर पूरे वक्त एक प्यारी से स्माइल खिली रही।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
वहीं, क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी अनुष्का शर्मा को खास नाम से संबोधित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। युवी ने एक्ट्रेस को 'रोजी भाभी' कहकर जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि फिल्म बॉम्बे वेल्वेट में अनुष्का के कैरेक्टर का नाम रोजी था। इसलिए युवी भी उन्हें रोजी भाभी कहकर पुकारते हैं।
Many happy returns of the day to Rosie bhabhie 🎂🎉 @AnushkaSharma lots of love and best wishes
विराट कोहली ने शादी के बाद अनुष्का शर्मा के पहले बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैच से पहले उन्होंने पूरा वक्त एक्ट्रेस के साथ बिताया। दिन में दोनों ने साथ मॉल जाकर फिल्म देखी। इसके बाद लंच पर भी गए। कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें वे दोनों एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं।