{"_id":"64213c9a212c2c62970f0039","slug":"virat-kohli-did-a-great-dance-on-the-song-natu-natu-chakda-xpress-actress-anushka-sharma-was-seen-encouraging-2023-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virushka Video: 'नाटू-नाटू' गाने पर विराट कोहली ने किया शानदार डांस, हौसला बढ़ाती नजर आईं पत्नी अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Virushka Video: 'नाटू-नाटू' गाने पर विराट कोहली ने किया शानदार डांस, हौसला बढ़ाती नजर आईं पत्नी अनुष्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:20 PM IST
सार
क्रिकेटर विराट कोहली ने नाटू-नाटू गाने पर शानदार डांस किया है। वहीं, पत्नी अनुष्का शर्मा उनका हौसला बढ़ाती नजर आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जोड़ा अक्सर अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतता नजर आता है। हाल ही में इस कपल ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में शिरकत करते हुए सबका दिल जीत लिया। इसी इवेंट से जुड़ा अनुष्का-विराट का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। रेड कार्पेट पर दिग्गज क्रिकेटर ऑस्कर विनिंग गाने 'नाटू-नाटू' पर फुर्ती के साथ बेहतरीन स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का को उनका हौसला बढ़ाते देखा जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पावर कपल को होस्ट के साथ मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। 'चकदा एक्सप्रेस' की एक्ट्रेस, होस्ट के कहने पर व्हील घूमाती हैं, जिस पर होस्ट उनसे उनके तीन बजे वाले दोस्त का नाम बताने को कहती हैं। ये सुनते ही अनुष्का तुरंत पति विराट की ओर इशारा कर देती हैं। हालांकि, अनुष्का यह भी साफ करती हैं कि वह और विराट बेहद जल्दी सो जाते हैं, तो उनकी जिंदगी में तीन बजे वाले दोस्त की जरूरत नहीं है।
अनुष्का के बाद व्हील घुमाने की बारी विराट कोहली की आती है। इस पर होस्ट उनके डांस मूव्स की तारीफ करते हुए उनसे नाटू-नाटू गाने पर थिरकने को कहती हैं। फिर क्या था, गाना बजता है और विराट कोहली इस पर डांस करने लग जाते हैं।
वहीं, बगल में खड़ी अनुष्का चेहरे पर स्माइल लिए उनका हौसला बढ़ाती देखी जा सकती हैं। बाद में एक्ट्रेस अपने पति के लिए ताली भी बजाती हैं। स्टार कपल का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है और लोग इस पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
विराट कोहली की बात करें तो वह जल्द ही आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे। आरसीबी आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस बीच, अनुष्का के बारे में बात करें तो वह आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ वापसी कर रही हैं, जिसमें वह भारतीय पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X