अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की केमिस्ट्री देखती ही बनती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग दिख रही है।
विदेशी क्रिकेटर से लाइव चैट कर रहे थे विराट कोहली, अनुष्का ने जला दी लाइट तो दिया ये रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, घर पर रहकर विराट कोहली क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। विराट कोहली जहां बैठकर चैट कर रहे थे वहां कम रोशनी थी। ऐसे में वीडियो में उनका चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा था और बैकग्राउंड में भी अंधेरा था।
तभी वहां अनुष्का शर्मा आती हैं और लाइट ऑन कर देती हैं। विराट थोड़ा चौंकते हैं और फिर मुस्कुराकर कहते हैं- 'थैंक्स माय लव'। विराट और अनुष्का का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। विराट के वीडियो चैट से ये छोटा हिस्सा सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
हाल ही में अनुष्का ने विराट के साथ एक वीडियो शेयर किया था जो काफी चर्चा में रहा। वो विराट के ऊपर चिल्लात हुए कहती हैं, 'ऐ विराट, विराट, चौका लगा ना।' अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे लगा वो क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे होंगे। साथ ही लाखों फैंस को भी जो उन्हें खूब प्यार देते हैं। वो जरूर एक खास तरह के फैंस को मिस कर रहे होंगे इसलिए घर बैठे मैंने खुद इस अनुभव का मौका दिया।'
अनुष्का जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वेबसीरीज 'पाताल लोक' को अनुष्का प्रोड्यूस कर रही हैं। इस सीरीज को प्रेषित रॉय ने निर्देशित किया है जिसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुष्का इससे पहले बतौर प्रोड्यूसर 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं। अनुष्का की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 15 मई को रिलीज होने वाली है।
कोरोना से लड़ने के लिए अजय देवगन ने की भारतीयों से यह गुजारिश, बनाया ये गीत