फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली ने शेयर की घर की विराट तस्वीर, अनुष्का बिना ऐसे काट रहे हैं वक्त

Fri, 09 Mar 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Shares Mumbai House Picture While Wife Anushka Sharma Is Shooting Film Sui Dhaaga In MP
virat anushka - फोटो : instagram

शादी के बाद से अभी तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दो महीने भी एक दूसरे के साथ रहने का मौका नहीं मिला है। शादी के फौरन बाद जहां विराट कोहली क्रिकेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो गए, वहीं अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'परी' की वजह से व्यस्त हो गईं। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है और कोहली भी देश वापस आ चुके हैं, फिर भी दोनों एक दूजे से दूर रहने को मजबूर हैं।

Virat Kohli Shares Mumbai House Picture While Wife Anushka Sharma Is Shooting Film Sui Dhaaga In MP
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

दरअसल, अनुष्का शर्मा इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं। यहां चंदेरी में वह अपनी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं विराट कोहली मुंबई वाले घर में अकेले हैं। इसी बीच उन्होंने अपने आलीशान अपार्टमेंट की एक खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट की है। 


Virat Kohli Shares Mumbai House Picture While Wife Anushka Sharma Is Shooting Film Sui Dhaaga In MP
virat anushka

विराट ने जैसे ही 35वें फ्लोर पर स्थित अपने 5BHK फ्लैट की तस्वीर पोस्ट की, लाइक्स और कमेंट्स की बरसात होने लगी। महज 22 घंटों में फोटो को 55.9 हजार लाइक्स और 4,766 कमेंट्स मिल चुके हैं। विराट कोहली के घर से दिख रहे अरब सागर का नजारा देख लोग तारीफें करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Shares Mumbai House Picture While Wife Anushka Sharma Is Shooting Film Sui Dhaaga In MP
virat anushka - फोटो : instagram

विराट कोहली के ट्विटर हैंडल पर अगर गौर करेंगे तो पाएंगे कि वह कभी कार में अकेले बैठे अपनी तस्वीर ट्वीट कर रहे हैं, तो कभी अजीबो-गरीब मैसेज पोस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट करके भी अपना वक्त काट रहे हैं। 


विज्ञापन
Virat Kohli Shares Mumbai House Picture While Wife Anushka Sharma Is Shooting Film Sui Dhaaga In MP
virat anushka

पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में दोनों ने रिसेप्शन पार्टी दी थी। सोशल मीडिया पर अक्सर इस कपल के रोमांस की झलक देखने को मिल जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed