फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियल लाइफ से कहीं ज्यादा इन एक्टर्स के साथ 'रील लाइफ' में रोमांस कर चुकी हैं 'विराट की दुल्हनियां'

Tue, 01 May 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli wife and Bollywood Actress Anushka sharma romanced with these actors in reel life
अनुष्का विराट
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। अनुष्का ने इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। 

 
Virat Kohli wife and Bollywood Actress Anushka sharma romanced with these actors in reel life
शाहरुख खान और रणबीर कपूर उनके काम के मुरीद हैं। एक नजर डालते हैं अनुष्का की रील लाइफ केमेस्ट्री पर...अनुष्का ने 2009 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। उनकी केमेस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी और दिग्गज फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा ने भी इस केमेस्ट्री को फिल्म 'जब तक है जान' में भुनाया था। जल्द ही दोनों इम्तियाज अली की फिल्म में फिर एक बार रोमांस करते दिखेंगे
Virat Kohli wife and Bollywood Actress Anushka sharma romanced with these actors in reel life
अनुष्का शर्मा
अनुष्का को जितना शाहरुख के साथ पसंद किया जाता है उतना ही रणवीर सिंह संग वह जंचती हैं। 'बैंड बाजा बारात' हो या 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' या 2015 में आई 'दिल धड़कने दो', दोनों के रोमांस पर सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli wife and Bollywood Actress Anushka sharma romanced with these actors in reel life
अनुष्का शर्मा
अनुष्का और रणबीर की साथ में पहली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' भले ही बॉक्स आफिस पर कोई कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन दोनों की जोड़ी ने अपना कमाल जरूर दिखाया था। पिछले साल आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बनकर सभी के दिलों पर छा गए थे।
विज्ञापन
Virat Kohli wife and Bollywood Actress Anushka sharma romanced with these actors in reel life
- फोटो : Self
सलमान खान के साथ अनुष्का पहली ही फिल्म में छा गई थीं। सुल्तान को लोगों ने इतना पसंद किया था कि फिल्म ने अपने पहले ही दिन 36 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म में गानों से लेकर कुश्ती के अखाड़े में, दोनों ने अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed