सब्सक्राइब करें

नापसंद: विशाल भारद्वाज ने कहा- रीमिक्स क्रिएटिविटी को करता है खराब, गुलजार ने सिंगर्स को दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj says remix culture mutilating someones creativity gulzar give special advice to today's singer
विशाल भारद्वाज, गुलजार - फोटो : Social Media

बदलते समय के साथ सिनेमा का रूप पूरी तरह से बदल चुका है। जहां पहले संगीत में आरडी बर्मन, किशोर कुमार के गाने लोगों के कानों को सुकून देते थे तो वहीं आज के दौर में कई ऐसे पुराने सुपरहिट गाने हैं जिनका फिल्मों में रीमिक्स किया गया। कई गाने तो रीमिक्स के बाद भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए तो वहीं कुछ ऐसे गाने बने जिसके न तो दर्शकों को बोल समझ आए और ना ही पूरा गाना। 60-70 के दशक में हर संगीतकार जहां किसी चीज से प्रभावित होकर लिरिक्स लिखता था तो वहीं आज के दौर में कई ऐसे सिंगर्स हैं जिन पर धुन चुराने का आरोप लग चुका है।



विशाल भारद्वाज को नहीं पसंद रीमिक्स

विशाल भारद्वाज ने सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उनका नया गाना रिलीज किया है। बता दें कि विशाल भारद्वाज फिल्म जगत के उन लोगों में से हैं जिन्हें उनकी बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ अद्भुत संगीत के लिए भी काफी सराहा जाता है। लता जी का जो गाना विशाल भारद्वाज रिलीज कर रहे हैं वो उन्होंने 22 साल पहले रिकॉर्ड किया था। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से फिल्म न बन सकी।

Trending Videos
Vishal Bhardwaj says remix culture mutilating someones creativity gulzar give special advice to today's singer
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media

रीमिक्स गानों को करता हूं नापसंद

विशाल भारद्वाज ने आज के रीमिक्स गानों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, ‘आज का रीमिक्स का कल्चर मुझे बिलकुल पसंद नहीं है। मुझे लगता है किसी और के काम में इस तरह से पार्च करना किसी की क्रिएटिविटी को खराब करने वाली बात है वो नहीं करना चाहिए। अभी वो हाल में गाना आया था ‘लैला ओ लैला’ मेरे बेटे ने बोला अच्छा गाना है, मेरे बेटे को ये नहीं पता था कि ये किसी पुरानी फिल्म का गाना है। किसी गाने का ओरिजिनल सोर्स क्या है ये ही लोगों को नहीं पता है। मुझे लगता है वो किसी की क्रिएटिविटी को खराब करता है’।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj says remix culture mutilating someones creativity gulzar give special advice to today's singer
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media

60-70 का म्यूजिक था पसंद

विशाल ने बताया कि उन्हें कौन से दशक का म्यूजिक सबसे अधिक पसंद था। उन्होंने कहा,  ‘हर म्यूजिक अपने वक्त को दर्शाता है। हमारा म्यूजिक फिल्म म्यूजिक है मुझे लगता है मल्टीप्लेक्स आने के बाद एक फिल्म का जो कल्चर बना है, फिल्मों में जो वास्तविकता आनी शुरू हुई है तो म्यूजिक भी अलग हो गए हैं। मुझे 60-70 के दशक का म्यूजिक पसंदीदा था वो हमारा गोल्डन समय था। उस वक्त एक से एक बढ़कर दिग्गज संगीतकार थे। हम अपने दशक को नहीं पहचान पा रहे शायद आगे की जनरेशन उसे समझ पाए’।  

Vishal Bhardwaj says remix culture mutilating someones creativity gulzar give special advice to today's singer
गुलजार और मेघना - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को गुलजार साहब ने दी सलाह

गुलजार साहब ने बताया कि उनकी हर गाने के साथ यही कोशिश रहती है कि उनके गाने स्क्रिप्ट और किरदार से जुड़े हुए हो। उन्होंने कहा, ‘मैं उस जुबान का ध्यान रखता हूं जो वो किरदार बोल रहे हैं। जिनको वो गाना गाना है ताकि वो उनसे मैच करें वो उससे अलग न लगे और उस धुन का ध्यान रखता हूं जो उन्हें गुनगुनाना है और वो धुन आती है म्यूजिक डायरेक्टर से। एक बात मैं 200- 250 साल से कह रहा हूं कि हमेशा धुन पहले बनती है बहुत ही कम ऐसा होता है अल्फाज पहले हो। उस दौर के कम्पोजर जुबान जानते थे इसलिए अगर उन्हें अल्फाज देते तो वो बहुत अच्छा बना लेते थे। आज के दौर में इस बात की कमी है आज जुबान इंग्लिश है और गाने हिंदी चाहते थे’।

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj says remix culture mutilating someones creativity gulzar give special advice to today's singer
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

नए गाने बनाएंगे विशाल भारद्वाज

विशाल भारद्वाज ने बताया कि वो इसके अलावा और भी गाने बनाने का प्लान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी एक फिल्म थी लंदन उसमें एक गाना था तनहाई जोकि लता जी ने ही गाया था। उसके अलावा भी कई गाने हैं। मैं सनी देओल जी से मिलकर वो टेप मांगूंगा’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed