सब्सक्राइब करें

विशाल भारद्वाज का अक्षय कुमार पर तंज, बोले- बताएं क्यों छोड़ी भारतीय नागरिकता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj taunt on Akshay Kumar asked why he leave Indian citizenship
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर अक्सर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। हर बार चुनाव में ट्रोलर्स उन्हें काफी ट्रोल करते हैं। अब फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में पूछा है कि आखिर अक्षय ने क्यों भारतीय नागरिकता छोड़ी थी?

Trending Videos
Vishal Bhardwaj taunt on Akshay Kumar asked why he leave Indian citizenship
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media

द क्विंट को दिए इंटरव्यू में विशाल भारद्वाज ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान अक्षय और ट्विंकल खन्ना को लेकर उन्होंने कहा कि ये बात काफी हैरान करती है कि दो अलग विचारधारा के लोग एक ही घर में रहते हैं। अक्षय कनाडा के नागरिक हैं और ट्विंकल भारत की। वो दोनों जो कर रहे हैं वो काफी अद्भुत और तारीफ के काबिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj taunt on Akshay Kumar asked why he leave Indian citizenship
Vishal Bhardwaj

अक्षय के भारतीय नागरिकता छोड़ने के सवाल पर विशाल भारद्वाज ने पूछा, 'वो कौन सा साल था? उन्हें कब अच्छा काम नहीं मिला? मुझे लगता है कि पिछले 25-30 सालों से वो बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। लोगों को इस बारे में पता होना चाहिए। मैं जानना चाहता हूं। वो एक कनाडाई नागरिक हैं और हमारे पीएम का इंटरव्यू ले रहे हैं, तो देश के नागरिकों को ये जानने का अधिकार है कि उन्होंने अपनी नागरिकता कब छोड़ी या और उनकी घर वापसी हो रही है या नहीं।'

Vishal Bhardwaj taunt on Akshay Kumar asked why he leave Indian citizenship
Akshay Kumar - फोटो : social media

बीते दिनों नागरिकता पर विवाद होने के बाद अक्षय कुमार ने कहा था अपने कनाडाई पासपोर्ट को छोड़ कर भारतीय पासपोर्ट ले रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उन्होंने किस वजह से कनाडा की नागरिकता ली थी। उन्होंने कहा था, 'एक समय था जब मेरी 14 फिल्में फ्लॉप हुईं थी और मैंने सोचा कि मुझे कुछ और काम करना होगा। मेरा एक करीबी दोस्त कनाडा में रहता है और उसने मुझे वहां आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम किसी चीज पर साथ काम करेंगे। वह भी भारतीय है लेकिन वहां रहता है। फिर मैंने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी, मुझे अपना पासपोर्ट और अन्य सामान मिल गया क्योंकि मुझे लगा कि मेरा करियर समाप्त हो गया है। मुझे अब यहां काम नहीं मिलेगा। मेरी 15 वीं फिल्म सफल हुई और उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं आगे बढ़ता रहा और मैंने अपने पासपोर्ट को बदलवाने के बारे में कभी नहीं सोचा।'

कियारा-सनी ही नहीं ये सात अभिनेत्रियां भी डब्बू रतनानी के फोटोशूट के लिए हो चुकीं टॉपलेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed