फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड का 'पुलिसवाला', शूटिंग के दौरान हादसे में बाल बाल बचे तो लोग समझ बैठे थे एक्टिंग

Wed, 11 Sep 2019 01:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Sep 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
vishwajeet pradhan birthday special story here some unknown facts
Vishwajeet Pradhan - फोटो : social media

बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार किरदार निभा चुके अभिनेता विश्वजीत प्रधान का आज जन्मदिन है। 11 सितंबर 1965 को जन्में विश्वजीत ना केवल फिल्मों में बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। विश्वजीत अक्सर पुलिस इंस्पेक्टर या कमिश्नर की भूमिका में दिखते हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

vishwajeet pradhan birthday special story here some unknown facts
Vishwajeet Pradhan - फोटो : social media

विश्वजीत ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'फौजी' से की। इसी सीरियल से शाहरुख खान ने भी डेब्यू किया था। यहीं से विश्वजीत के लिए फिल्मों और टीवी सीरियल के दरवाजे खुल गए। विश्वजीत की मुख्य फिल्मों में 'राज', 'करम', 'यलगार', 'जख्म', 'नो प्रॉब्लम' और 'जहर' हैं। 

vishwajeet pradhan birthday special story here some unknown facts
Vishwajeet Pradhan - फोटो : social media

टीवी सीरियल 'मर्यादा: लेकिन कब तक?' में विश्वजीत पुलिस इंस्पेक्ट र ब्रह्मानंद झाकड़ का रोल कर हिट हुए। इसके अलावा वो टीवी शो 'एक बूंद इश्क' में भी नजर आ चुके हैं। करीब 30 साल के करियर में विश्वजीत ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vishwajeet pradhan birthday special story here some unknown facts
Vishwajeet Pradhan - फोटो : social media

निजी जिंदगी की बात करें तो विश्वजीत ने फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान से शादी की है। सोनालिका एक प्रोड्यूसर भी हैं और वो फैशन ब्रांड विटामिन (Vitamin) की मालकिन हैं। विश्वजीत और सोनालिका के दो बच्चे हैं, बेटी ध्रुविका और बेटा ओजस। फिल्मों से ब्रेक लेकर विश्वजीत ने कई साल ऑस्ट्रेलिया में पत्नी के बिजनेस को आगे बढ़ाया। बाद में उन्होंने दोबारा मुंबई में वापसी की।

विज्ञापन
vishwajeet pradhan birthday special story here some unknown facts
Vishwajeet Pradhan - फोटो : social media

एक बार फिल्म की शूटिंग के वक्त विश्वजीत के साथ बड़ा हादसा हो गया था। फिल्म 'नो प्रॉब्लम' के सेट पर आग लग गई थी। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग समुद्र के बीच में हो रही थी। इस सीन में विश्वजीत आग से खुद को बचाने की कोशिश करने वाले थे। जब सेट पर आग पकड़ी, तो उनके पैर में चोट लगी, सभी ने सोचा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। थोड़ी देर में वहां मौजूद लोगों को लगा कि वो असल में हादसे के शिकार हो गए हैं तब फटाफट आग बुझाई गई और विश्वजीत को मेडिकल सेवाएं दीं गई। इस हादसे में विश्वजीत बाल-बाल बचे थे।

अजय देवगन की अभिनेत्री ने विदेशी संग रचाई थी शादी, बर्थडे पर जानें श्रिया सरन से जुड़े अनसुने तथ्य
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed