फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: "मूर्ख लोगों की बातों का नहीं देना चाहिए जवाब"; सीएम केजरीवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

Sat, 26 Mar 2022 09:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Mar 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Mocks Arvind Kejriwal For Remarks Of Releasing The Kashmir Files On YouTube
अरविंद केजरीवाल-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त करने के खिलाफ विवादित बयान दिया था। सीएम ने कहा कि "दिल्ली में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त करने की मांग करने वाले भाजपा विधायकों को फिल्म यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए। ऐसा करने से सभी लोग मुफ्त में फिल्म का आनंद ले पाएंगे।" मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है। 

Vivek Agnihotri Mocks Arvind Kejriwal For Remarks Of Releasing The Kashmir Files On YouTube
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने हाल ही में माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन, भोपाल में चित्रा भारती फिल्म फेस्टिवल का दौरा किया, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की। जब उनसे दिल्ली के सीएम की हालिया विवादास्पद टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया, तो अग्निहोत्री ने जवाब दिया, ''कई लोग तो यह भी चाहते हैं कि भगवान पृथ्वी पर आएं।''

Vivek Agnihotri Mocks Arvind Kejriwal For Remarks Of Releasing The Kashmir Files On YouTube
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''तीनों श्रेणियों मूर्ख, पागल और बेवकूफ के लोगों से बचना चाहिए, उन्हें जवाब नहीं देना चाहिए।"''

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Mocks Arvind Kejriwal For Remarks Of Releasing The Kashmir Files On YouTube
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अब तो दोस्तों 'द कश्मीर फाइल्स' को सिनेमाहॉल में ही जाके देखना। आप लोगो ने 32 साल बाद कश्मीरी हिंदुओं के दुख को जाना है। उनके साथ हुआ अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है। लेकिन जो लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं, कृपया उनको अपनी ताकत का एहसास कराओ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed