कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। 32 साल पहले कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की अनकही दास्तां बयां करती यह फिल्म अब जल्द ही वेब सीरीज का रूप लेने जा रही है। जी हां, खुद विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
Vivek Agnihotri: कश्मीर फाइल्स पर उंगली उठाने वालों को विवेक अग्निहोत्री का करारा जवाब, लाने जा रहे वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री के एक प्रशंसक ने निर्देशक को याद दिलाते हुए ट्वीट किया , "सर, कश्मीरी पंडितों ने फिल्म के निर्माण के दौरान जो अनुभव आपके साथ साझा किए थे, उन वास्तविक प्रत्यक्ष अनुभवों की एक डॉक्युमेंट्री अभी भी बची हुई है। हम प्रतीक्षा कर रहे हैं!" विवेक ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "हम एक वेब सीरीज बना रहे हैं।"
We are making a web series. https://t.co/6CQyXrqbGO
फैन के सवाल का जवाब देने के साथ-साथ विवेक अग्निहोत्री ने कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर और उनके गेस्ट पर भी तंज कसा है। विवेक अग्निहोत्री ने कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए गुरुवार को एक ट्वीट किया। इस पोस्ट में उन्होंने 'कॉफी गैंग के लड़कों' को अपनी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि कॉफी क्लब के शरारती लड़कों को अपनी सोशल मीडिया मैनेज करने वाली एजेंसियों और पीआर फर्मों को मुझसे लड़ाई लड़ने के बजाय अपनी फिल्म पर ध्यान देने के लिए कहना चाहिए। मैं उस तरह का नहीं हूं जिसे आप फ्री हैम्पर्स से तोड़ सकते हैं। श्रेष्ठ, हमेशा।"
इतना ही नहीं, विवेक ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र पर भी कटाक्ष किया। हाल ही में दिए साक्षात्कार के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अयान मुखर्जी पर तंज कसते हुए कहा, "ब्रह्मास्त्र, क्या वह इस शब्द का अर्थ भी जानते हैं? और फिर वह अस्त्र वर्स की बात करते हैं, वह भी क्या है? फिर आप अपने डायरेक्टर को इस फिल्म का प्रमोशन करने भेज देते हैं, जो ठीक तरह से ब्रह्मास्त्र शब्द का उच्चारण भी नहीं कर पाते हैं। वह एक अद्भुत निर्देशक हैं। मुझे उनकी 'वेक अप सिड' और कई अन्य फिल्में काफी पसंद है। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्होंने इस बार भी एक बेहतरीन फिल्म बनाई होगी। मैं उनके बारे में चिंतित हूं जैसे एक मां अपने बच्चों के बारे में चिंतित रहती है। मैं बहुत निराश हूं।"