फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'जब तक ये लोग अहंकार नहीं छोड़ेंगे तब तक...', बायकॉट बॉलीवुड पर फिर बोले विवेक अग्निहोत्री

Tue, 23 Aug 2022 07:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 23 Aug 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri  talks about boycott bollywood anurag kashyap and the kashmir files
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से विवेक अग्निहोत्री लगातार चर्चा में बने हुए हैं। विवेक अग्निहोत्री हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। वह कई बार बॉलीवुड के अलावा राजनीति में होने वाली हलचल के बारे में भी अपनी राय रखते रहते हैं। वह कई बार बॉलीवुड की आलोचना करने से भी नहीं हिचकते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड की ऐसी हालत इंडस्ट्री वालों के घमंड की वजह से हुई है।

vivek agnihotri  talks about boycott bollywood anurag kashyap and the kashmir files
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप ने पिछले दिनों द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर में न जाने की बात का एक इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर से जवाब दिया है। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप को दुष्ट कहा। उन्होंने आगे कहा कि अनुराग या तो मुझसे निजी तौर पर नफरत करते हैं या फिर उनका कोई पॉलिटिकल एजेंडा है। उन्होंने आगे कहा किसी फिल्म के ऑस्कर में जाने की सोचना ठीक है। मुझे लगता है कि 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को ऑस्कर में जाना चाहिए। लेकिन किसी ने ऐसा तो नहीं बोला कि इस खास फिल्म को ऑस्कर में नहीं जाना चाहिए। 

vivek agnihotri  talks about boycott bollywood anurag kashyap and the kashmir files
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के लेकर कहा कि वह या तो कोई पॉलिटिकल गेम खेल रहे हैं। बॉलीवुड को लेकर चल रहे बायकॉट पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि बॉलीवुड वाले दर्शकों को फिल्म दिखाने के बजाए भटकाते हैं, इसीलिए लोग फिल्में नहीं देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों के अंदर अहंकार आ गया है, पहले इनको अपना अहंकार छोड़ना पड़ेगा तभी लोग फिल्में देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri  talks about boycott bollywood anurag kashyap and the kashmir files
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाई थी, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में आए थे। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म का विरोध जरूर हुआ था, लेकिन बाद में लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया और द कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed