फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: तापसी पर भड़के मुकेश खन्ना और मीका ने ट्रोल्स को ललकारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 23 Aug 2022 07:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Aug 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
filmy wrap Raju Srivastava Health Update Mika singh targets Trolls Urfi Javed On Raksha Bandhan entertainment
मीका सिंह, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा की दुनिया में रोजाना कुछ ऐसा होता है, जो फैंस के बीच चर्चा में बन जाता है। आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है और फिल्मी रैप में हम आपको आज यानी मंगलवार की 10 बड़ी खबरों के जरिए मनोरंजन जगत का हाल बताने जा रहे हैं। आज राजू श्रीवास्तव की तबीयत से जुड़ी अच्छी खबर आई है। तो साथ ही मीका सिंह ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। 

filmy wrap Raju Srivastava Health Update Mika singh targets Trolls Urfi Javed On Raksha Bandhan entertainment
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजू के ब्रेन में फैला संक्रमण कम हो रहा है। जिसकी वजह से डॉक्टर्स की टीम, अब वेंटीलेटर सपोर्ट को कम करने पर विचार कर रही है। बता दें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इन 14 दिनों में विभिन्न उतार-चढ़ाव के बाद अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उनके बॉडी के सभी ऑर्गन सही से काम कर रहे हैं। लेकिन वह अब भी कोमा में हैं।

Raju Srivastava Health Update: खुशखबरी! राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, एक-दो दिन में हट सकता है वेंटिलेटर
 

filmy wrap Raju Srivastava Health Update Mika singh targets Trolls Urfi Javed On Raksha Bandhan entertainment
Vinod Bachchan, Mika Singh,Swara Bhaskar - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी फिल्म के बायकॉट को लेकर ट्रेंड हो रहे हैशटैग्स से अब हिंदी सिनेमा में भी तंग आ गया है। तेलुगू सिनेमा के मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा ने अपनी इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म ‘लाइगर’ के बायकॉट की मुहिम के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया है और अब चर्चित गायक मीका सिंह भी इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं। मीका सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि ये ट्रोल्स वास्तविक यूजर्स ही नहीं हैं, ये कुछ कुछ वैसा ही जैसे किसी गाने या वीडियो हो कथित रूप से हिट कराने के लिए लाइक्स खरीदे जाते हैं।

Mika targets Trolls: मीका सिंह ने ट्रोल्स को खुले आम ललकारा, बोले, ‘नकली आईडी बनाकर कर रहे बॉलीवुड को बदनाम’

विज्ञापन
विज्ञापन
filmy wrap Raju Srivastava Health Update Mika singh targets Trolls Urfi Javed On Raksha Bandhan entertainment
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म बीते लंबे समय से लगातार विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर शुरू हुए बायकॉट ट्रेंड के चलते लगभग सभी ने इस फिल्म का पूरी तरह से बहिष्कार किया। यही वजह से की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लाल सिंह चड्ढा इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक थी, जिसे लेकर ना सिर्फ आमिर बल्कि फिल्म के मेकर्स और उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं। इसी बीच अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 

Laal Singh Chaddha: फिर बढ़ी लाल सिंह चड्ढा की मुश्किलें, फिल्म को बैन करने के लिए दायर हुई जनहित याचिका

विज्ञापन
filmy wrap Raju Srivastava Health Update Mika singh targets Trolls Urfi Javed On Raksha Bandhan entertainment
स्वरा भास्कर, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

यह साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास अच्छा साबित नहीं हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की इक्का दुक्का फिल्में ही कमाल दिखा पाई हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर ही अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं और इस बार उनसे जब फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बॉलीवुड की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ही कर दी। उन्होंने कहा कि ये सब देखकर उन्हें राहुल गांधी की याद आती है।

Swara Bhasker: राहुल गांधी से की स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड की तुलना, बोलीं- यहां भी पप्पूफिकेशन है
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed