फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Giorgia Andriani: थाई हाई स्लिट गाउन में दिखा जॉर्जिया का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं पर फैंस हुए फिदा

Tue, 23 Aug 2022 07:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 23 Aug 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan's Girlfriend Giorgia Andriani Shares Sizzling photos in Thigh high slit gown goes viral on social
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया काफी एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के जरिए अक्सर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। जॉर्जिया ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एंड्रियानी के ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


 

Arbaaz Khan's Girlfriend Giorgia Andriani Shares Sizzling photos in Thigh high slit gown goes viral on social
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह सिल्वर कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में जॉर्जिया एक से बढ़ एक सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। अपने लुक को जॉर्जिया ने बन, न्यूड मेकअप और गोल्डन हील्स के साथ कंप्लीट किया है। वहीं, सबकी निगाहें जॉर्जिया के रेड कलर के फूल वाले टैटू पर टिक गई हैं, जो उनकी थाई पर साफ नजर आ रहा है।

Arbaaz Khan's Girlfriend Giorgia Andriani Shares Sizzling photos in Thigh high slit gown goes viral on social
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : सोशल मीडिया

जॉर्जिया की दिलकश अदाओं को देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं और कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट किया, 'आपकी खूबसूरती के बारे में कहने के लिए मेरे पास सही शब्द नहीं है', तो दूसरे ने लिखा, ;बहुत ही खूबसूरत लग रही हो।; वहीं, एक ने जॉर्जिया के टैटू की ओर इशारा करते हुए कहा कि WOW वो फूल। वहीं, कई लोग फायर और हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan's Girlfriend Giorgia Andriani Shares Sizzling photos in Thigh high slit gown goes viral on social
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मलाइका अरोड़ा से तलाक होने के बाद अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में देखा जाता है। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर हैं। जहां अरबाज खान 54 साल के हैं, तो जॉर्जिया अभी 32 साल की ही हैं। वहीं, दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं। जॉर्जिया एक इंटरनेशनल मॉडल और डांसर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed