फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera: 'शमशेरा' में रणबीर-वाणी कपूर के 'फेक बेबी' का नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक, बोले- बजट कम पड़ गया?

Tue, 23 Aug 2022 06:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Aug 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Netizens reacting on Ranbir Kapoor Vaani Kapoor fake baby in Shamshera movie
वाणी कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म 'शमशेरा' के जरिए करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। अपनी इस बड़े बजट की फिल्म से रणबीर को बेहद उम्मीदें थीं। मगर, फिल्म जब रिलीज हुई तो एक्टर की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल हुआ। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इस कदर निराश किया था कि बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने महज 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे मेकर्स और रणबीर दोनों को ही बड़ा झटका लगा। करीब महीनेभर बाद मेकर्स ने यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की है। इस फिल्म को देखने के बाद नेटिजन्स ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। नेटिजन्स ने फिल्म की सबसे बड़ी गड़बड़ी को पकड़ लिया है।

Netizens reacting on Ranbir Kapoor Vaani Kapoor fake baby in Shamshera movie
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर ने डबल रोल अदा किया है। एक रोल में वह शमशेरा के किरदार में नजर आए हैं तो दूसरे रोल में बल्ली के रोल में। वहीं वाणी कपूर ने डांसर सोना का किरदार अदा किया है। फिल्म में बल्ली और डांसर सोना एक-दूसरे से शादी करते हैं। इसके बाद सोना एक बच्चे की मां बनती हैं। मगर, फिल्म के कुछ सीन में वाणी कपूर की गोद में जो बच्चा दिखाया गया है, वह दरअसल एक डॉल है। अब नेटिजन्स ने यही कमी पकड़ ली है और इसके लिए मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Netizens reacting on Ranbir Kapoor Vaani Kapoor fake baby in Shamshera movie
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में संजय दत्त ने दरोगा शुद्ध सिंह का रोल निभाया है। वह नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। एक सीन में रणबीर कपूर और वाणी कपूर को शुद्ध सिंह पुलिस बल के साथ घेर लेता है। उसी दौरान वाणी कपूर पेड़ की ओट में बेटे को जन्म देती हैं। उस वक्त फिल्म में वाणी की गोदी में वास्तविक शिशु दिखाया गया। लेकिन, क्लाइमेक्स सीन में वाणी कपूर की गोदी में बच्चे की जगह एक डॉल पकड़ा दी गई। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों को भी साफ-साफ समझ में आ रहा है कि यह डॉल है। उससे भी बड़ी बात की एक सीन में तो वाणी कपूर की गोद में डॉल भी नहीं है, वह सिर्फ कपड़े को ही इस अंदाज में पकड़े हुए नजर आ रही हैं, मानो यह बच्चा है। इसी गड़बड़ी पर नेटिजन्स फिल्म मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Netizens reacting on Ranbir Kapoor Vaani Kapoor fake baby in Shamshera movie
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्विटर पर नेटिजन्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वे फिल्म से वाणी कपूर और रणबीर कपूर की वह तस्वीर और वीडियो क्लिप्स साझा कर रहे हैं, जिसमें वे दोनों फेक बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चलो यह कल्पना करते हैं कि यही बेबी है।' एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े बजट की फिल्म में बेबी की जगह कपड़े को गोद में लेना पड़ा'। एक यूजर ने लिखा, 'पता नहीं, शमशेरा के लिए बजट की इतनी दिक्कत रही होगी कि एक बेबी टॉय भी नहीं खरीदा जा सके, जिसे वाणी कपूर गोद में ले सकतीं।' हालांकि, कुछ यूजर्स ट्रोल्स को जवाब देते भी नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक्शन सीन की वजह से ऐसा किया गया है।'


 

विज्ञापन
Netizens reacting on Ranbir Kapoor Vaani Kapoor fake baby in Shamshera movie
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के करीब महीनेभर बाद 19 अगस्त 2022 को इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को अमेजर प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed