फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KK: केके के जन्मदिन पर बेटी तामारा का इमोशनल पोस्ट, फोटो शेयर कर कहा- आज हम मां को दुखी नहीं होने देंगे

Tue, 23 Aug 2022 06:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Aug 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
KK daughter Taamara and his wife remember Bollywood Singer on his Birthday
पिता को केक खिलातीं तामारा - फोटो : सोशल मीडिया

केके के नाम से मशहूर बॉलीवुड के गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ की 54वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी तामारा ने एक पुरानी तस्वीर के साथ दिल को छू लेने वाला नोट साझा किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तमारा ने अपने दिवंगत पिता गायक केके को एक स्वीट मैसेज के साथ बर्थडे विश किया है। 

KK daughter Taamara and his wife remember Bollywood Singer on his Birthday
पिता के साथ तामारा - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डैड, आज आपको 500 बार विश न कर पाना और जागकर साथ केक खाना मिस कर रही हूं। आशा है कि आप उतना ही केक खा रहे होंगे जितना आप खाना चाहते थे। उन्होंने आगे लिखा, 'चिंता न करें आज हम मां को दुखी नहीं होने देंगे। हम आज उन्हें  गुस्सा दिलाएंगे। आशा है कि आप हमें आज रात गाते हुए सुन सकेंगे, यह सब आपके लिए है डैड।' 

View this post on Instagram

A post shared by Taamara (@taamara.krishna)

KK daughter Taamara and his wife remember Bollywood Singer on his Birthday
केके व उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

तामारा की ओर से शेयर की गई तस्वीर में उन्हें मां का हाथ पकड़कर अपने पिता को केक खिलाते देखा जा सकता है। बेटी के अलावा सिंगर की पत्नी ज्योति कृष्णा ने भी केके जन्मदिन के मौके पर उनकी एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वह केके के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट। लव यू, बहुत याद आती है, दर्द होता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Jyothy Lakshmi Krishna (@jyothykrishna)

विज्ञापन
विज्ञापन
KK daughter Taamara and his wife remember Bollywood Singer on his Birthday
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले, फ्रेंडशिप डे के अवसर पर तामारा और उनके भाई नकुल कृष्णा ने 'यारों' गाने का नया संस्करण जारी किया था, जिसे मूल रूप से गायक के अलावा किसी और ने नहीं गाया था। केके को उनके गानों के लिए जाना जाता था। 'तड़प तड़प', 'खुदा जाने', 'आंखों में तेरी', 'जिंदगी दो पल की' जैसे सुपरहिट गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसी साल 31 मई 2022 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। वह दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में परफॉर्म करते समय बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed