'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपने पुराने वीडियो के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं, जिसमें वह बीफ खाने की बात कर रहे हैं। उनका यह वीडियो रणबीर सिंह के प्रतिबंधित मांस को लेकर अपनी पसंद जाहिर करने वाले पुराने बयान के बाद वायरल हुआ था। इस बात पर निर्देशक सफाई दे चुके थे, लेकिन अब उन्होंने ट्वीट कर करण जौहर पर निशाना साधा है और कॉफी क्लब वालों को सलाह दी है।
Vivek Agnihotri: बीफ पर अपने वायरल वीडियो के बाद करण जौहर पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- कॉफी क्लब वालों...
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि कॉफी क्लब के शरारती लड़कों को अपनी एसएम एजेंसियों और पीआर फर्मों को मुझसे लड़ाई लड़ने के बजाय अपनी फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना चाहिए। मैं उस तरह का नहीं हूं, जिसे आप फ्री हैंपर्स से तोड़ सकते हैं।' विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह क कमेंट कर रहे हैं। कोई उनका सपोर्ट कर रहा है, तो कुछ उनके बीफ वाले वीडियो को ही शेयर कर रहे हैं।
I think the naughty boys of Koffee club should ask their SM agencies and PR firms to focus on their film rather than fighting the battle with me.
I am not the kind whom you can break with free hampers.
Best. Always.
वहीं, इससे पहले उन्होंने ट्वीट पर बीफ खाने वाले वीडियो पर अपनी सफाई पेश की थी। सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में विवेक कह रहे हैं, 'मैंने यह भी लिखा है कि सबसे अच्छा बीफ कहा मिलता है, मैंने बहुत सी चीजें लिखी हैं, मैं से तब भी खाता था, मैं इसे अब भी खाता हूं। इससे कुछ नहीं बदला, यह मेरा जीवन है।' इस सफाई देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'एक वक्त था जब मैं मीट खाता था कि यह सेहत के लिए अच्छा है। अब जागरूकता के बाद मैं सात्विक और शाकाहारी हो गया हूं। धीरे-धीरे मेरी सेहत संबंधी दिक्कतें भी ठीक हो गई हैं।'
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के बीच रणबीर कपूर का बीफ लवर होने वाला पुराना वीडियो वायरल हो गया है। इसी वीडियो के चलते उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी नहीं करने दिए गए। हिंदू संगठन उनके उज्जैन में पहुंचने के साथ ही प्रदर्शन करने लगे थे। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री का भी वीडियो वायरल हुआ, जिसको उन्हों कॉफी क्लब की साजिश करार दिया है।