{"_id":"5fd7186f8ebc3e3c4c2fd36c","slug":"vivek-agnihotri-terminates-yograj-singh-from-his-movie-his-speech-on-farmers-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं पर विवादास्पद बयान देकर बुरे फंसे क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता, इस फिल्म से बाहर निकाला गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदुओं पर विवादास्पद बयान देकर बुरे फंसे क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता, इस फिल्म से बाहर निकाला गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
योगराज सिंह और विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अब सुर्खियों में हैं। इसी बीच बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने एलान किया है कि वो अपनी फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' से योगराज सिंह को निकाल रहे हैं। दरअसल, किसान आंदोलन को लेकर हिंदू महिलाओं पर दिए उनके बयान के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ये कदम उठाया है।
2 of 5
Vivek Agnihotri
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म कश्मीर फाइल्स से अभिनेता योगराज सिंह को बाहर निकाल दिया है। उन्होंने लिखा कि मैंने योगराज सिंह को अपनी फिल्म कश्मीर फाइल्स में कास्ट किया था और उनका किरदार काफी मुख्य था। मुझे उनके इतिहास के बारे में पता था लेकिन मैं कला और कलाकार को मिक्स नहीं करता और ऐसी बातों को दरकिनार कर देता हूं। विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा कि जब उन्होंने ये बयान दिया तो वो काफी चौंकाने वाला था, मैं इस तरह किसी महिला का अपमान करने वाले को बर्दाश्त नहीं कर सकता।
3 of 5
विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि मैंने उन्हें अपना आधिकारिक समाप्ति पत्र भेज दिया है और मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है कि वो क्या उत्तर देंगे। मैं किसी तरह का कोई कमर्शियल फिल्म मेकर नहीं हूं। मैं एक उद्देश्य के साथ फिल्म बनाता हूं। मैं ऐसी फिल्म बनाता हूं जो सच दिखाती हैं और मैं नहीं चाहता कि ये शख्स (योगराज सिंह) इस फिल्म का हिस्सा बने। उन्होंने जो भी कहा वो गलत था और इससे लोगों के बीच दंगे भड़कने की संभावनाएं थींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योगराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर योगराज सिंह के बयान से उनके बेटे युवराज सिंह ने किनारा किया है। युवराज सिंह ने अपने जन्मदिन के दिन एक बयान जारी करते हुए लिखा कि मैं अपने पिता के बयान से सहमत नहीं हूं, इसलिए इस बयान को किसी की निजी मानसिकता समझें, इससे मुझे जोड़ने की जरूरत नहीं है। युवराज सिंह ने कहा कि एक भारतीय के तौर पर मैं वास्तव में योगराज सिंह की ओर से दिए गए बयान से दुखी और परेशान हूं। मैं यहां स्पष्ट करना चाहूंगा कि उनकी ये टिप्पणी व्यक्तिगत तौर पर की गई है और मेरी विचारधारा उनसे नहीं मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
योगराज सिंह
- फोटो : ट्विटर
कुछ दिन पहले पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पंजाबी में दिए गए भाषण के दौरान उन्होंने हिंदुओं के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि ये हिंदू गद्दार हैं और इन्होंने 100 साल मुगलों की गुलामी की। यही नहीं उन्होंने महिलाओं को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर योगराज के खिलाफ लोगों को गुस्सा फूट पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।