सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: नाना पाटेकर के साथ काम करने से डर रहे थे विवेक अग्निहोत्री, निर्देशक ने किया वजह का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 03 Oct 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War Director reveal everybody told him Nana Patekar beats directors know in detail
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से नाना पाटेकर ने लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी की है और दोनों पहली बार साथ में काम करते नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर ने डॉ. बलराम भार्गव का किरदार निभाया है, जिनकी किताब पर यह फिल्म बनाई गई है। जहां फिल्म अपनी मंदी कमाई के चलते चर्चा में हैं, वहीं इस बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि वह नाना पाटेकर के साथ काम करने से डर रहे थे और अभिनेता को लेकर कई लोगों ने उनसे क्या कहा था।

Trending Videos
Vivek Agnihotri The Vaccine War Director reveal everybody told him Nana Patekar beats directors know in detail
विवेक अग्निहोत्री, नाना पाटेकर - फोटो : insta

लेटेस्ट इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर ने एक साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की। निर्देशक ने खुलासा किया कि कैसे वह अभिनेता के साथ काम करने के लिए बिल्कुल भी उत्साहित नहीं थे। निर्देशक ने नाना पाटेकर को लेकर खुलासा किया कि, 'मुझ सब ने बोला पागल हो गए हो क्या? कहां जा रहे हो? वो तो मारता है डायरेक्टर्स को।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War Director reveal everybody told him Nana Patekar beats directors know in detail
विवेक अग्निहोत्री-द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'कई बड़े निर्देशकों को नुकसान हुआ है, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन हमने उन सभी एक्टर्स की लिस्ट बनाई जिन्होंने रोल खराब होने के बाद भी अपनी एक्टिंग में कोई कमी नहीं रखी और हम नाना पाटेकर पर रुके। सभी ने मुझसे कहा कि मैं उसके पास न जाऊं क्योंकि वह एक पागल आदमी है जो बहुत हस्तक्षेप करता है और वह खुद ही फिल्म का निर्देशन करेगा। लेकिन मुझे उन पर भरोसा था।'
Vivek Agnihotri The Vaccine War Director reveal everybody told him Nana Patekar beats directors know in detail
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर ने 'द वैक्सीन वॉर' से बड़े पर्दे और हिंदी फिल्मों में वापसी की। अभिनेता ने 'द वैक्सीन वॉर' के लिए अपनी फीस में भारी कटौती को याद किया। अभिनेता बोले, 'जब वह इस फिल्म को लेकर मेरे गांव आए तो उन्होंने मुझसे मेरी फीस के बारे में पूछा। जब मैंने उसे बताया कि मेरी फीस क्या है, तो उसने कहा कि वह इतना नहीं दे पाएंगे। उन्होंने मुझे बताया कि वह कितनी फीस दे सकते हैं और मैं उसके लिए सहमत हो गया। इस फिल्म के लिए मैंने अपनी फीस में 80 फीसदी की छूट दी। कई लोगों ने विवेक को चेतावनी दी कि अगर मैं इसमें अभिनय करूंगा तो फिल्म पूरी नहीं होगी।'
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War Director reveal everybody told him Nana Patekar beats directors know in detail
द वैक्सीन वॉर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द वैक्सीन वॉर' की कहानी की बात करें तो कोविड-19 महामारी के समय के दौरान चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के समर्पण को श्रद्धांजलि देती है। 'द वैक्सीन वॉर' वैक्सीन के डेप्लपमेंट के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष के बारे में बात करती है और पर्दे के पीछे चली गई कई कहानियों को भी उजागर करती है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह फिल्म 28 सितंबर को   रिलीज हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed