फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: प्रभास की 'सालार' से होगी 'द वैक्सीन वॉर' की टक्कर? विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मुझे बख्श दो'

Thu, 27 Jul 2023 05:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 27 Jul 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War to clash with Prabhas Salaar filmmaker busts fake news  there is no comparison
सालार, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से प्रशंसकों को प्रभावित करने के बाद, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों सालार का टीजर आने के तुरंत बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक्शन फिल्मों पर तंज कसा था। इसके बाद से ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि विवेक अग्निहोत्री, 'द वैक्सीन वॉर' के 'सालार' के साथ रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में इन खबरों का खंडन करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने 'फर्जी' खबरें फैलाने वालों की फटकार लगाई है।   

Vivek Agnihotri The Vaccine War to clash with Prabhas Salaar filmmaker busts fake news  there is no comparison
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

दरअसल, हाल ही में दावा किया जा रहा था कि विवेक अग्निहोत्री ने प्रभास को चुनौती दी है। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, मैंने 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ प्रभास के खिलाफ मुकाबला जीत लिया है। मैं इस बार 'माई वैक्सीन वॉर' के साथ उनके साथ वही टकराव दोहराने जा रहा हूं। ऐसे में फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के बड़े पैमाने पर प्रसार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते टॉक्सिक नेचर पर अपनी चिंता व्यक्त की है। एक ट्वीट में भड़कते हुए विवेक ने झूठी सूचनाओं के प्रसार और व्यक्तियों और समाज पर इसके निगेटिव इफेक्ट पर अपनी निराशा व्यक्त की है। 

Vivek Agnihotri The Vaccine War to clash with Prabhas Salaar filmmaker busts fake news  there is no comparison
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने यह स्पष्ट करते हुए कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा ट्वीट किया, 'मेरे नाम पर फर्जी बयान देकर ऐसी फर्जी खबरें कौन फैला रहा है? मैं प्रभास का सम्मान करता हूं जो मेगा मेगा बजट फिल्में करने वाले मेगा मेगा स्टार हैं। हम नॉन-स्टार्टर, छोटे बजट की, लोगों की फिल्में बनाते हैं। हमारे बीच कोई तुलना नहीं है। कृपया मुझे बख्श दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War to clash with Prabhas Salaar filmmaker busts fake news  there is no comparison
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 2022 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना भी मिली थी। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी एक नई सीरीज, 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' के साथ वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज अगस्त में जी 5 पर प्रसारित होगी। सीरीज पांच एपिसोड में विभाजित की गई है और इसमें कश्मीर में हुए नरसंहार के दर्दनाक सच को उजागर किया जाएगा।
Mahesh Bhatt: पूजा भट्ट के सवाल पर महेश भट्ट ने पूछा 'कौन'? बेटी के खेल पर जवाब देने से बचते दिखे निर्माता

विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War to clash with Prabhas Salaar filmmaker busts fake news  there is no comparison
'द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने की उम्मीद थी, हालांकि, अब इसकी रिलीज को 24 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं प्रभास की 'सालार पार्ट वन' की बात करें तो यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, मीनाक्षी चौधरी और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed