फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद मंत्री की बेटी के दीवाने हो गए थे विवेक, शादी से पहले रखी थी यह शर्त

Sat, 29 Oct 2022 07:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 29 Oct 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
Vivek oberoi and priyanka alva wedding anniversary breakup with aishwarya rai
विवेक ओबेरॉय, प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहे हैं। एक समय था जब विवेक का नाम ऐश्वर्या राय से जुड़ा। लेकिन अब वह प्रियंका अल्या के पति हैं और अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। आज से ठीक 12 साल पहले यानी 29 अक्तूबर 2010 के दिन ही विवेक और आल्या ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। दोनों की शादी को पूरे 12 साल हो गए हैं और आज के दिन को दोनों साथ में एंजॉय कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको विवेक और आल्या की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।  

Vivek oberoi and priyanka alva wedding anniversary breakup with aishwarya rai
विवेक ओबेरॉय, प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या से ब्रेकअप 
विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन कहा जाता है कि सलमान खान को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था और एक बार सलमान ने विवेक को धमकाया भी था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। ऐश्वर्या के बाद विवेक का नाम किसी भी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। इतना ही नहीं, विवेक फिल्मी दुनिया से भी गायब हो गए थे लेकिन फिर विवेक की जिंदगी में प्रियंका आईं।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स

Vivek oberoi and priyanka alva wedding anniversary breakup with aishwarya rai
विवेक ओबेरॉय, प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंंका से मिलने से पहले रखी एक शर्त
प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं और विवेक के लिए प्रियंका को उनके परिवार ने ही चुना है। विवेक के माता-पिता हमेशा से चाहते थे कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। इसी वजह से अभिनेता के माता-पिता चाहते थे कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें। लेकिन इसके लिए भी उन्होंने अपने माता-पिता के सामने एक शर्त रख दी थी।

Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek oberoi and priyanka alva wedding anniversary breakup with aishwarya rai
विवेक ओबेरॉय, प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

हुआ यह था कि जब विवेक की मां ने अभिनेता को प्रियंका से मिलने के लिए कहा था तब वह लंदन में थे और प्रियंका फ्लोरेंस में। विवेक ने प्रियंका से मिलने जाने से पहले अपनी मां के सामने एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आती है तो पहले एक साल तक उसे डेट करेंगे और फिर उसके अगले साल शादी। विवेक की मां यह शर्त मान गईं और विवेक प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने एक साल तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed