फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक ओबेरॉय ने ममता बनर्जी को बताया तानाशाह, बोले- सद्दाम हुसैन जैसा व्यवहार क्यों?

Wed, 15 May 2019 03:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 15 May 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi called mamata banerjee as dictator west bengal priyanka sharma tajinder bagga
Vivek Oberoi, Mamta Banerjee

कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बीच ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कोलकाता में वामदल के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आगजनी और बवाल के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ममता बनर्जी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

vivek oberoi called mamata banerjee as dictator west bengal priyanka sharma tajinder bagga
Vivek Oberoi - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय ने ममता के 'लोकतंत्र खतरे में है' बयान से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं! विडंबना देखिए, कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है। पहले प्रियंका शर्मा और अब तजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी। #SaveBengalSaveDemocracy #FreeTajinderBagga' 
 



 

vivek oberoi called mamata banerjee as dictator west bengal priyanka sharma tajinder bagga
प्रियंका शर्मा को मिली जमानत - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर फेसबुक पर साझा की थी। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले फोटो पर ममता बनर्जी को दिखाया गया था। इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज करवाया और फिर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi called mamata banerjee as dictator west bengal priyanka sharma tajinder bagga
प्रियंका शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रियंका शर्मा को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका के समर्थन में एक मुहिम चली थी। इसमें लोगों ने उनकी गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया था।

विज्ञापन
vivek oberoi called mamata banerjee as dictator west bengal priyanka sharma tajinder bagga
Amit Malviya, Tajinder Pal Singh Bagga - फोटो : social media

इसके अलावा, बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दावा किया कि कोलकाता में तजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत तमाम बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ममता बनर्जी ने कोलकाता में कई बीजेपी नेताओं पर आधी रात में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। उन्हें बिना किसी उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए ही रात को उठाया गया। तजिंदर बग्गा और कई अन्य नेता टीएमसी की अवैध हिरासत में हैं। #SaveBengalSaveDemocracy #FreeTajinderBagga' 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed