फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान-ऐश्वर्या का मीम शेयर करने से ट्रोल होने पर बोले विवेक ओबेरॉय, जेल में डालोगे क्या?

Mon, 20 May 2019 11:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi reaction On His Objectionable Tweet for Aishwarya Rai Bachchan
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई
मीम विवाद पर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का बयान आ गया है। उन्होंने कहा है कि, 'लोग मुझे माफी मांगने के लिए बोल रहे हैं, माफी मांगने पर को दिक्कत नहीं है लेकिन मुझे कोई ये बताए कि इसमें गलत क्या है? अगर कोई मीम ट्वीट करे तो। अगर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं माफी मांगूंगा। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है। गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय का ये बयान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर के बयान के बाद आया है।' 

 

 
Vivek Oberoi reaction On His Objectionable Tweet for Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय ने अपने बयान में आगे कहा है कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग इसको इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं। किसी ने मुझसे मजाक करने के लिए ये मीम भेजा। मुझे इस पर हंसी आई और उस क्रिएटिव बनाने वाले इंसान की सराहना करते हुए मैंने ये मीम ट्वीट कर दिया। अगर कोई तुम्हारा मजाक बनाता है तो उसको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।' अपने मीम पर विवाद करने वालों पर निशाना साधते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि,'मेरे मीम से उन लोगों को परेशानी हो रही है जो काम करने जाते नहीं है, गैर मुद्दों पर बस नेतागिरी शुरू कर देते हैं। क्या मीम की वजह से कोई जेल गया है, लेकिन लोग मुझे सलाखों के पीछे भी डाल सकते हैं। वे मेरी फिल्म को रिलीज होने से रोक नहीं सकते हैं इसलिए अब वो ये सब करने की कोशिश कर रहे हैं।'
 




 

 

Vivek Oberoi reaction On His Objectionable Tweet for Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi - फोटो : social media

राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से माफी मांगने पर विवेक ओबेरॉय कहते हैं कि, 'मैं राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग का इंतजार कर रहा हूं। मैं उनसे मिलने को तैयार हूं मैं उन्हें अच्छे से बताऊंगा क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है।' विवेक ओबेरॉय के मीम पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की। उनकी आलोचना करने वालों में अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम शामिल है। सोनम कपूर का मजाक उड़ाते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि, 'आप फिल्मों में कम ओवर एक्ट और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम रिएक्ट किया करें। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी की भावनाओं को आहत किया है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi reaction On His Objectionable Tweet for Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi - फोटो : social media

आपको बता दें कि सोमवार को विवेक ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा- 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है। दरअसल इस मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे है, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं, जिसपर लिखा गया है 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया है। 
 



 

विज्ञापन
Vivek Oberoi reaction On His Objectionable Tweet for Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi

अब इस मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed