फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: जब साथिया के सेट पर आई पुलिस, हजार लोगों की भीड़ देखकर विवेक को हुआ था सुपरस्टार बनने का अहसास

Fri, 20 Dec 2024 11:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Dec 2024 11:14 AM IST
सार

Vivek Oberoi: हाल ही में, विवेक ने एक साक्षात्कार में बताया कि शुरू में उन्होंने 'साथिया' फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन जब उन्होंने फिल्म के अंत की कहानी सुनी तो वह खुद को रोने से रोक नहीं पाए और फिल्म को करने के लिए हामी भर दी थी।

विज्ञापन
Vivek Oberoi spoke about an incident from Saathiya shoot when cops had to called and was taken in a police van
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उम्दा सितारों में से एक हैं। हालांकि, लंबे समय से अभिनेता एक हिट फिल्म और दमदार कमबैक के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं। यही नहीं, विवेक बिजनेस में काफी एक्टिव हैं। हालांकि, एक्टर का कहना है कि वह पहले अभिनेता बनना चाहते थे और बिजनेस करना हमेशा से उनके लिए दूसरे नंबर पर था। अब हाल ही में, विवेक ने पुराने दिनों को याद किया है और बताया है कि 'साथिया' की शूटिंग के दौरान पुलिस को बुलाना पड़ा और विवेक को पुलिस वैन में ले जाया गया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या खुलासा किया है।

Vivek Oberoi spoke about an incident from Saathiya shoot when cops had to called and was taken in a police van
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

साथिया फिल्म करने से विवेक ने किया था मना
हाल ही में, स्क्रीन डियर मी के साथ एक साक्षात्कार में विवेक ने बताया कि शुरू में उन्होंने 'साथिया' फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन जब उन्होंने फिल्म के अंत की कहानी सुनी तो वह खुद को रोने से रोक नहीं पाए और फिल्म को करने के लिए हामी भर दी थी। विवेक ने कहा, 'उस समय मैं कंपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा था। शादी अली मेरे बचपन के दोस्त थे, उन्होंने मुझे फोन कर के इसके बारे में बताया। पहले तो मैंने मना कर दिया, लेकिन फिल्म की एंडिंग ने मेरा दिल जीत लिया और मैंने फिल्म साइन कर ली।'

यह खबर भी पढ़ें: Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ का हुआ मिसकैरेज, अभिनेत्री बोलीं, 'यह बहुत दर्दनाक था'

Vivek Oberoi spoke about an incident from Saathiya shoot when cops had to called and was taken in a police van
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
रानी को मिला था एक वैन
विवेक ने आगे यह भी बताया कि साथिया की शूटिंग के वक्त वह 23 घंटे तक शूटिंग करते थे और बेंच पर सोते थे। विवेक ने कहा, 'साथिया एक छोटे बजट की फिल्म थी। मेकअप वैन भी केवल रानी को मिला था। मुझे रेस्तरां या होटल के वॉशरूम में कपड़े चेंज करने पड़ते थे। एक दिन मैंने सड़क पर ही टच अप कर लिया था। कोई भी नहीं जानता था कि मैं कौन हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender 2024: 2024 में इन कलाकारों की अदाकारी ने किया प्रभावित, ‘मुंजा’ से लेकर ‘किल’ तक के एक्टर हैं शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi spoke about an incident from Saathiya shoot when cops had to called and was taken in a police van
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

अचानक आई लोगों की भीड़
अभिनेता ने आगे उस घटना को याद किया, जब शूटिंग के दौरान पुलिस को पुलिस को बुलाना पड़ा था। विवेक ने कहा, 'हम कंपनी का एक सीन शूट कर रहे थे, जिसमें मुझे रानी के पीछे भागना था। रानी स्टार थीं, इसलिए उनके पास बॉडी गार्ड थे। इस सीन को करते-करते अचानक ही लोगों ने चंदू भाई चिल्लाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद दो हजार की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई और पूरी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई।'

विज्ञापन
Vivek Oberoi spoke about an incident from Saathiya shoot when cops had to called and was taken in a police van
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

पुलिस को बुलाना पड़ा था
विवेक ने आगे बताया कि भीड़ से बचाने के लिए उन्हें रानी के वैन में धकेलना पड़ा था। फैंस अभिनेता की फिल्मों के डायलॉग बोल रहे थे। थोड़ी देर के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा था, उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे वहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि मैं एक स्टार हूं। मुझे उस समय ऐसा लग रहा था कि मैं कोई अपराधी हूं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed