{"_id":"6765000865ebea4c1d0d31a9","slug":"sambhavna-seth-suffers-miscarriage-actress-gets-emotional-avinash-dwivedi-says-it-was-very-painful-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ का हुआ मिसकैरेज, अभिनेत्री बोलीं, 'यह बहुत दर्दनाक था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ का हुआ मिसकैरेज, अभिनेत्री बोलीं, 'यह बहुत दर्दनाक था'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:56 AM IST
सार
Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ ने अपनी गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में 65 से अधिक इंजेक्शन लेने के बाद भी उनका मिसकैरेज हो गया, जिससे वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने अपने दुख को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री संभावना सेठ ने खुलासा किया कि हाल ही में प्रेगनेंसी की पहली तिमाही के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया था। संभावना और उनके पति अविनाश माता-पिता बनने की उम्मीद कर रहे थे। संभावना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने गर्भपात की दिल दहला देने वाली खबर साझा की है।
2 of 5
पति अविनाश के साथ संभावना सेठ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sambhavnasethofficial
संभावना के पति अविनाश ने कहा, "लंबे समय से हम इसका सामना कर रहे हैं और यह फिर से हुआ है। संभावना गर्भवती थी। यह उसका तीसरा महीना था। आज स्कैन हुआ और हमें उम्मीद थी कि हम सभी को इसकी घोषणा करेंगे। सब कुछ ठीक था और हम बहुत खुश थे कि यह सफल होगा। बच्चे की धड़कन तो थी, लेकिन हाल ही में किए गए स्कैन में डॉक्टरों को दिल की धड़कन नहीं मिली। कोई भी यह पता नहीं लगा सका कि ऐसा क्यों हुआ।''
संभावना भी भावुक हो गईं और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बच्चे को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में उन्हें 65 से ज्यादा इंजेक्शन लगे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मुझे इतने सारे इंजेक्शन लेने पड़ेंगे। यह बहुत दर्दनाक था। मैंने वह सब कुछ किया और सभी सावधानियां बरतीं जो इस बच्चे को जन्म देने के लिए जरूरी थीं।"
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद? अल्लू की पुष्पा 2 को उत्तर भारतीय सिनेमाघरों से दिया गया हटा
संभावना सेठ ने 2016 में अपने प्रेमी अविनाश द्विवेदी के साथ शादी की थी। इससे पहले, उन्होंने गर्भधारण में अपने संघर्ष और आईवीएफ उपचार की अपनी सफर के बारे में भी बात की थी। संभावना ने पागलपन, दीवाना मैं दीवाना और लव डॉट कॉम जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।