{"_id":"6764fb8cf4bfda8c1a00f17d","slug":"anil-sharma-reveals-ameesha-patel-was-initially-concerned-about-portraying-the-role-of-mother-in-law-in-gadar-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil Sharma: 'गदर 2' में इस भूमिका को निभाने से परहेज करना चाहती थीं 'सकीना', निर्देशक के साथ ऐसे सुलझा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anil Sharma: 'गदर 2' में इस भूमिका को निभाने से परहेज करना चाहती थीं 'सकीना', निर्देशक के साथ ऐसे सुलझा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:37 AM IST
सार
हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म में 'सकीना' का किरदार निभाने के लिए उनकी यही एक मांग थी कि वह फिल्म में सास की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं क्योंकि इस फिल्म में वह अपने रोल को लेकर चिंतित थीं।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल शर्मा, अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर जाने जाते हैं। हालांकि, इस फिल्म के बाद से दोनों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली थी। दरअसल, फिल्म की रिलीज के बाद से दोनों के बीच विवादों ने जन्म लिया। अब हाल ही में, निर्देशक ने बताया कि फिल्म में अमीषा पटेल ने सास की भूमिका निभाने को लेकर चिंतित थीं। हालांकि, बाद में वह सास का रोल निभाने के लिए तैयार हो गई थीं।
2 of 5
अनिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilsharma_dir
इस रोल को लेकर चिंतित थीं अमीषा
हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म में 'सकीना' का किरदार निभाने के लिए उनकी यही एक मांग थी कि वह फिल्म में सास की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं क्योंकि इस फिल्म में वह अपने रोल को लेकर चिंतित थीं।
अनिल शर्मा ने कही यह बात
अनिल शर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'गदर 2' में 'सकीना' के रोल को उतनी जगह नहीं मिल पाई, जितनी उन्हें गदर 1 में मिली थी। शायद वह उम्र और समाज को समझ नहीं पाईं। उम्र एक ऐसी चीज है कि वह सबको समझ आ जाएगा। अगर एक फिल्म में आप जीते की मां की भूमिका निभाती हैं तो यह स्वाभाविक है कि अगली फिल्म में आपको जीते की पत्नी की सास का रोल भी निभाना पड़ेगा। यह दर्शकों को आसानी से समझ आ जाएगा।'
नरगिस दत्ता का दिया उदाहरण
अपनी बात को और स्पष्ट करने के लिए अनिल शर्मा ने नरगिस दत्ता का उदाहरण दिया और कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही मदर इंडिया की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, "ये मानते हैं कि आप बहुत मेहनत कर रही हैं, आपने आप पर लेकिन कलाकार है।"
विज्ञापन
5 of 5
सनी देओल, अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने सुलझाया मामला
निर्देशक ने यह भी कहा कि मुझे पता है कि वह सुंदर हैं और कम उम्र की हैं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर आपको हर भूमिका के लिए तैयार होना चाहिए। यही एक असली कलाकार की पहचान हैं। अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि आज के कलाकारों की यह धारणा बन गई है कि लोगों को अपनी छवि बनाए रखने के लिए खास रोल निभाने से बचना चाहिए। अमीषा पटेल भी इसी ब्रांडिंग के प्रभाव में थे, लेकिन समय के साथ वह इस चीज को समझ गईं और मामला सुलझ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।