फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीम विवाद पर विवेक ओबेरॉय का बयान और Cannes में ऐश्वर्या के नए लुक सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 21 May 2019 06:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 May 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
vivek oberoi statement and aishwarya rai new look in Cannes here is top entertainment news
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media
मीम विवाद पर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का बयान आ गया है। उन्होंने कहा है कि, 'लोग मुझे माफी मांगने के लिए बोल रहे हैं, माफी मांगने पर को दिक्कत नहीं है लेकिन मुझे कोई ये बताए कि इसमें गलत क्या है? अगर कोई मीम ट्वीट करे तो। अगर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं माफी मांगूंगा। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है।
vivek oberoi statement and aishwarya rai new look in Cannes here is top entertainment news
anushka sharma - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों एक बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं। हाल में उनके सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुए हैं जिनमें वो एक क्लिनिक के बाहर नजर आईं । रिपोर्ट्स बताती हैं कि अनुष्का को ये बीमारी काफी लंबे समय से है लेकिन आज कल वो इससे कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक अनुष्का बल्जिंग डिस्क नामकी बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में कमर की हड्डी में दर्द रहता है और बैठने में दिक्कत होती है।  जो भी व्यक्ति ज्यादा लंबे टाइम तक एक ही जगह बैठा रहता है वो इस परेशानी का शिकार हो जाता है। अनुष्का को यह बीमारी दूसरी बार जोर पकड़ रही है।

vivek oberoi statement and aishwarya rai new look in Cannes here is top entertainment news
aditya chopra

फिल्म निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की गिनती हिंदी सिनेमा के ऐसे फिल्मकारों में की जाती है जो नए चेहरों पर दांव लगाने का रिस्क लेते हैं। आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई 1971 को मुंबई में हुआ था। आदित्य ने कई कलाकारों को तराश कर दुनिया के सामने हीरे की तरह पेश किया है। अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अर्जुन कूपर, रिया चक्रवती सहित कई कलाकारों को मौका देना का काम आदित्य ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi statement and aishwarya rai new look in Cannes here is top entertainment news
Aditi Govitrikar - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर का आज बथर्डे है। 21 मई, 1974 को जन्मीं अदिति गोवित्रिकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अदिति 2001 में मिसेस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में विनर होने के साथ ही एक रियलिटी शो से और भी ज्यादा चर्चित हुईं। वह एक होनहार छात्रा रह चुकी है और उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री भी हासिल की है। बॉलीवुड में उन्होंने 'भेजा फ्राई-2', 'दे दनादन', 'पहेली' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
vivek oberoi statement and aishwarya rai new look in Cannes here is top entertainment news
Aishwarya Rai - फोटो : instagram

इधर भारत में विवेक ओबेरॉय द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन के फनी मीम को शेयर करने का विवाद गहराता जा रहा है और उधर फ्रांस में इन सबसे ब्रेफ्रिक ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। वो पहले ही अपने गोल्डन कलर के गाउन से हर किसी का दिल जीत ही चुकी हैं। लेकिन अपने नए रॉयल लुक से उन्होंने एक बार फिर से सबको अपना दीवाना बना लिया है। दूसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर एकदम रॉयल अंदाज में सफेद गाउन के साथ एंट्री की। रेड कार्पेट पर दूसरी अपीयरेंस में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन पहना था। अपने इस लुक से उन्होंने सभी को इम्प्रेस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed