सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Dialogues: दर्शकों की जुबां पर चढ़े फिल्म के ये 5 दमदार डायलॉग्स, पढ़कर ही रोंगटे हो जाएंगे खड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Mar 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
vivek ranjan agnihotri film the kashmir files most popular five Dialogues and know the film total collection
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के उस नरसंहार को दिखाया है, जो उन्होंने 1990 के दशक में झेला था। इस फिल्म की कहानी ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। लेकिन कहानी के साथ-साथ फिल्म के डायलॉग्स ने भी दर्शकों का दिल छू लिया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई एक्टर नजर आए हैं और इन तमाम सितारों ने अपने किरदार में जान फूंक देने का काम किया है। फिल्म की कहानी और कलेक्शन के बारे में काफी बातें हो रही हैं। लेकिन हम आपको फिल्म के वो दमदार डायलॉग्स बताते हैं, जो दर्शकों की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

Trending Videos
vivek ranjan agnihotri film the kashmir files most popular five Dialogues and know the film total collection
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पांच दमदार डायलॉग
पॉलिटिक्स का बस एक ही अंत है।
विनाश… मौत…
मौत के डर से मैं भी
कायर बन जाऊ।

ये सताये हुए लोग
गन ही उठाएंगे, सर।
कश्मीरी पंडितो ने तो
कभी कोई बंदूक नहीं उठाई, क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन
vivek ranjan agnihotri film the kashmir files most popular five Dialogues and know the film total collection
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
रात तक कश्मीर छोड़ कर
जाने को कहा है।

जहां शिव सरस्वती ऋषि कश्यप हुए
वो कश्मीर हमारा था
जहां पंचतन्त्र लिखा गया
वो कश्मीर हमारा था
तू जानता ही क्या है कश्मीर के बारे में।

देश की तकदीर वही
बदल सकता है जिसके पास
ये पावर है, पॉलिटिकल पावर।
vivek ranjan agnihotri film the kashmir files most popular five Dialogues and know the film total collection
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म का टोटल बजट 14 करोड़ के आसपास का है और महज तीन दिन में इस फिल्म की कमाई ने अपने बजट को पार कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई दोगुनी रफ्तार से बढ़ी। फिल्म ने दूसरे दिन 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। 

विज्ञापन
vivek ranjan agnihotri film the kashmir files most popular five Dialogues and know the film total collection
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म
'द कश्मीर फाइल्स' को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इतना ही नहीं, फिल्म की स्क्रीन को भी बढ़ाया गया है। अब तक ये फिल्म मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात में टैक्स फ्री हो चुकी है। वहीं, ये फिल्म 650 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी लेकिन अब फिल्म की स्क्रीन को बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed