फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: किसी जाने माने कंपोजर ने नहीं, विदेशी युवाओं ने दिया था द कश्मीर फाइल्स का म्यूजिक

Mon, 14 Mar 2022 08:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Mar 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Vivek Ranjan Agnihotri said that music of The Kashmir Files was given by young musicians of budapest
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अवार्ड विनिंग निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने साल 2019 में फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' बनाई थी। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, जिसके बाद विवेक को इसके लिए दो नेशनल अवार्ड भी मिले। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' बनाकर कश्मीरी पंडितों के दर्द, संघर्ष और आघात को दिखाकर उस फिल्म की राजनीति पर भी सवाल खड़े किए हैं। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। यहां तक कि अब तक 6 राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। जिसके बाद हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के म्यूजिक के बारे में खुलासा किया है।

Vivek Ranjan Agnihotri said that music of The Kashmir Files was given by young musicians of budapest
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुछ विदेशी लोग म्यूजिक बजाते नजर आ रहे हैं। इसपर विवेक ने लिखा है- द कश्मीर फाइल्स का म्यूजिक बुडापेस्ट के यंग संगीतकारों ने रिकॉर्ड किया था। उन्होंने इसके लिए अपने योगदान के रुप में हमें भारी मात्रा में छूट भी दी थी। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि वे लोग इस थीम को तैयार करते समय रो रहे थे। 


Vivek Ranjan Agnihotri said that music of The Kashmir Files was given by young musicians of budapest
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के पहले तक काफी विवादों में थी। रिलीज होने के बाद भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास तक का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Ranjan Agnihotri said that music of The Kashmir Files was given by young musicians of budapest
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कलाकारों ने बहुत ही दमदार एक्टिंग की है। इसके अलावा कई राज्यों की सरकारें भी इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए टैक्स फ्री कर रही हैं। सबसे पहले हरियाणा सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया था। उसके बाद गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा और अब त्रिपुरा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed