फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी पर दिए इंटीमेट सीन से नाराज थे VJ Chitra के पति, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Dec 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
VJ Chitra Death Police arrests TV actor VJ Chitra husband for alleged abetment to suicide
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj

VJ Chitra Suicide Death: तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थी। वह महज 28 साल की थीं। अब तमिलनाडु की पुलिस ने अभिनेत्री के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


 

VJ Chitra Death Police arrests TV actor VJ Chitra husband for alleged abetment to suicide
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj

दरअसल अभिनेत्री की आत्महत्या की पूरी कहानी उनके पति ने ही पुलिस को सुनाई थी। चित्रा की मां ने बिजनेसमैन हेमंत रवि पर यह आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला। हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज थे।

VJ Chitra Death Police arrests TV actor VJ Chitra husband for alleged abetment to suicide
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj

9 दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
VJ Chitra Death Police arrests TV actor VJ Chitra husband for alleged abetment to suicide
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj

जिस दिन चित्रा की मौत हुई उस दिन भी हेमंत ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था। मालूम हो कि कई दिनों तक चित्रा के दोस्तों और हेमंत से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चित्रा और हेमंत की सगाई अगस्त में हुई थी और दोनों ने अक्टूबर में रजिस्टर्ड शादी की थी।

विज्ञापन
VJ Chitra Death Police arrests TV actor VJ Chitra husband for alleged abetment to suicide
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

वीजे चित्रा के नाम से मशहूर चित्रा कामराज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं। बता दें कि चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। यह सीरियल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। उन्होंने इसमें मुलई की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed