सब्सक्राइब करें

Hema Malini: हेमा मालिनी ने वैजयंतीमाला को बताया अपना आदर्श, चेन्नई मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा ये नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jan 2024 07:39 PM IST
सार

हेमा मालिनी ने तस्वीरें साझा कर वैजयंतीमाला के लिए नोट लिखा है। इस तस्वीर में हेमा के साथ वैजयंतीमाला नजर आ रही हैं। पीली साड़ी पहने वैजयंतीमाला इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, हेमा हरे रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
Vyjayanthimala getting honoured with Padma Vibhushan Hema Malini calls her role model shares Pics from Chennai
हेमा मालिनी और वैजयंतीमाला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी घोषणा गुरुवार को की गई। इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी रोल मॉडल वैजयंतीमाला की प्रशंसा करते हुए उन्हें आइकन बताया है। हेमा ने वैजयंतीमाला के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। पद्म विभूषण के लिए शुभकामनाएं देने के लिए हेमा चेन्नई स्थित उनके घर पहुंचीं। उन्होंने इस दिन को यादगार बताया है।

Trending Videos
Vyjayanthimala getting honoured with Padma Vibhushan Hema Malini calls her role model shares Pics from Chennai
हेमा मालिनी और वैजयंतीमाला - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी ने तस्वीरें साझा कर वैजयंतीमाला के लिए नोट लिखा है। इस तस्वीर में हेमा के साथ वैजयंतीमाला नजर आ रही हैं। पीली साड़ी पहने वैजयंतीमाला इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, हेमा हरे रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें वैजयंतीमाला के घर की हैं। दोनों अभिनेत्रियां एक ग्रुप फोटो में वैजयंतीमाला के परिवार के साथ नजर आ रही हैं।  

Ramayana: रणबीर की रामायण में विभीषण का किरदार निभाएंगे विजय सेतुपति? इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyjayanthimala getting honoured with Padma Vibhushan Hema Malini calls her role model shares Pics from Chennai
हेमा मालिनी और वैजयंतीमाला - फोटो : सोशल मीडिया

वैजयंतीमाला को बधाई देते हुए हेमा मालिनी ने लिखा, 'मेरे जीवन का सबसे यादगार दिन, कल मेरी आदर्श वैजयंतीमाला और उनके प्यारे परिवार से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात हुई। वह जीवन से भरपूर हैं, फिर भी उनमें नृत्य कूट-कूट कर भरा है। वह नृत्य के बारे में बात करती हैं, नृत्य में जीती हैं और उनके चारों ओर एक चमक और आभा है। मैं उतनी ही विस्मय में थी, जितनी कई वर्ष पहले थी।' 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

Vyjayanthimala getting honoured with Padma Vibhushan Hema Malini calls her role model shares Pics from Chennai
हेमा मालिनी और वैजयंतीमाला - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्मों में उनके कार्यकाल और इंडस्ट्री में उनके अनुभवों के बारे में पुरानी चर्चा हुई। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह मेरे लिए एक महान क्षण था कि मुझे उनके द्वारा इतना प्यार मिला।' फैंस हेमा मालिनी के पोस्ट पर कमेंट कर वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण के लिए बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Vyjayanthimala getting honoured with Padma Vibhushan Hema Malini calls her role model shares Pics from Chennai
वैजयंतीमाला - फोटो : सोशल मीडिया

वैजयंतीमाला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1949 में तमिल फिल्म 'वाजकई' से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'जीवितम' (1950) में एक भूमिका निभाई थी। साल 1954 की फिल्म नागिन में उनकी सफल भूमिका से पहले उनकी पहली हिंदी फिल्म बहार (1951) रिलीज हुई थी। 

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए आयुष्मान, साझा किया नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed