बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों रिलीज अपनी फिल्म 'सैंधव' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता ने इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब हाल ही में, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस बारे में खुलासा किया है कि बॉलीवुड अभिनेताओं को हर फिल्म के लिए कितना भुगतान मिलता है।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने खोली एक्टर्स की कमाई की पोल, एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं कलाकार
अभिनेता नवाजुद्दीन फिल्मों में लीक से हटकर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, नवाजुद्दीन से पूछा गया, "अभिनेता लगभग कितना पैसा कमाते हैं?" एक्टर ने कहा, ''वे खूब कमाते हैं।'' जब होस्ट ने पूछा, "10 करोड़ या उससे ज्यादा?" नवाजुद्दीन ने कहा, “ उसके आस-पास।"
Saira Banu: गणतंत्र दिवस पर सायरा बानो को फिर याद आए साहेब, दिलीप कुमार का वीडियो साझा करते हुए दिखाई देशभक्ति
नवाजुद्दीन ने कहा कि वह कुछ फिल्में सिर्फ पैसा कमाने के इरादे से करते हैं ताकि वह बिना कोई पैसा लिए कुछ फिल्में कर सकें। उन्होंने कहा, "मैं यहां तक कहता हूं कि मैं पैसे के लिए ऐसा कर रहा हूं ताकि मैं मंटो जैसी फिल्में मुफ्त में कर सकूं।"
अभिनेता ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्मों में छोटी भूमिकाएं करना बंद कर दिया है। नवाजुद्दीन ने कहा था कि अगर उन्हें 25 करोड़ रुपये भी ऑफर किए जाएं तो भी वह फिल्मों में छोटा रोल नहीं करेंगे, उन्होंने आगे कहा, ''इस इंडस्ट्री में अपने करियर में मैंने कई फिल्मों में काम किया है, जहां मैंने छोटी-छोटी भूमिकाएं कीं और मेरा काम पूरा हो गया है। अब तो आप मुझे 25 करोड़ भी देंगे तो भी मैं छोटा रोल नहीं करुंगा।''
वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन अगली बार फिल्म सेक्शन 108 में दिखाई देंगे। इस आगामी फिल्म में अरबाज खान और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। सेक्शन 108 एक आगामी बॉलीवुड मिस्ट्री थ्रिलर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन दोनों कार्य निर्देशक रसिका खान द्वारा किया गया है। यह फिल्म 2 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।
Fighter: बिपाशा ने की करण सिंह ग्रोवर के अभिनय की प्रशंसा, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए भी कही यह बड़ी बात
