फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor: ‘संगम’ में काम नहीं करना चाहती थीं वैजयंती माला, राज कपूर ने पूछा- बोल राधा बोल संगम होगा कि...

Sat, 14 Dec 2024 05:58 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2024 05:58 AM IST
सार

राज कपूर और वैजयंती माला का किस्सा शायद ही आपने सुना होगा जब 'संगम' फिल्म को लेकर राज कपूर ने वैजयंती माला को मनाया था क्योंकि वह अपने किरदार का नाम राधा होने के कारण काम नहीं करना चाहती थीं। 

विज्ञापन
Vyjayanthimala not ready to name Radha in Sangam Raj Kapoor wrote telegram Bol Radha Bol Sangam hoga ki nahi
राज कपूर- वैजयंंती माला - फोटो : अमर उजाला
राज कपूर की फिल्म 'संगम' आज भी अपनी कहानी के कारण चर्चा में रहती है। राज कपूर और वैजयंती माला की लव स्टोरी को इस फिल्म में बहुत पसंद किया। फिल्म का निर्देशन भी राज कपूर ने किया था। इस फिल्म को राज कपूर के चाहने वाले आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म की अभिनेत्री और एक बेहद चर्चित गाने के शुरुआत की कहानी रणबीर कपूर और राहुल रावेल ने बताई है।
Vyjayanthimala not ready to name Radha in Sangam Raj Kapoor wrote telegram Bol Radha Bol Sangam hoga ki nahi
संगम - फोटो : स्क्रीग्रैब
वैजयंती माला को नहीं रखना था ‘राधा’ नाम
रणबीर कपूर ने इस किस्से के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि संगम फिल्म में राज कपूर वैजयंती माला को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, वैजयंती माला इस नाम के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। वैजंतीमाला ने इस नाम के साथ काम करने से मना कर दिया था। तब राज कपूर ने वैजयंती माला को टेलीग्राम लिखा था। टेलीग्राम में उन्होंने लिखा- बोल राधा बोल संगम होगा कि नहीं। इसका जवाब वैजयंती माला ने भी दिया।
Vyjayanthimala not ready to name Radha in Sangam Raj Kapoor wrote telegram Bol Radha Bol Sangam hoga ki nahi
संगम - फोटो : स्क्रीग्रैब
वैजयंती माला ने दिया टेलीग्राम का जवाब
वैजयंती माला ने इस टेलीग्राम के जवाब में कहा, होगा होगा होगा। इस तरह से फिल्म भी बनी और इस गाने का आइडिया भी आया। न सिर्फ ये गाना बल्कि राज कपूर की फिल्म संगम के कई गाने हिट हुए थे। बोल राधा बोल के लिरिक्स शैलेंद्र ने लिखे। गाने को वैजयंती माला और मोहम्मद रफी ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vyjayanthimala not ready to name Radha in Sangam Raj Kapoor wrote telegram Bol Radha Bol Sangam hoga ki nahi
संगम - फोटो : स्क्रीग्रैब
शानदार रहे फिल्म के गाने
इस फिल्म के गाने ‘बोल राधा बोल’, ‘ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर’, ‘मैं का करू राम’, ‘दोस्त दोस्त न रहा’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ को प्रशंसक आज भी सुनना पसंद करते हैं। इस फिल्म के गानों के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी प्रंशसकों के दिलों को छू गई। फिल्म के निर्देशन के लिए राज कपूर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
Vyjayanthimala not ready to name Radha in Sangam Raj Kapoor wrote telegram Bol Radha Bol Sangam hoga ki nahi
संगम - फोटो : स्क्रीग्रैब
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
संगम फिल्म की कहानी बेहद खास है। इस फिल्म के तीन किरदार सुंदर (राज कपूर), गोपाल (राजेंद्र कपूर) और राधा (वैजयंती माला) बचपन के दोस्त होते हैं। सुंदर को राधा से प्यार हो जाता है लेकिन उसकी एक पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में भर्ती भी हो जाती है। वह अपने प्यार को मन में दबाए रखता है। वह मिशन से आता है, उनकी शादी होती है। सुंदर को गोपाल का प्रेम पत्र मिलता है जो गोपाल ने राधा को लिखा। दोनों के बीच अनबन होती है, हालांकि वे फिर एक हो जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed