सब्सक्राइब करें

Waheeda Rehman: वहीदा रहमान ने इस शख्स को दिया 'गाइड' फिल्म करने का श्रेय, बोलीं- निर्देशक नहीं करते थे पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 16 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Waheeda Rehman credits Dev Anand for bringing her on board for Guide says original directors do not want me
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा की 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से वह दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। व्यावसायिक जिंदगी के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती थीं।  अब हाल ही में, वहीदा ने देव आनंद को यादकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए है। तो चलिए जानते हैं।

Trending Videos
Waheeda Rehman credits Dev Anand for bringing her on board for Guide says original directors do not want me
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

 देव आनंद के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एनएफडीसी-एनएफएआई (नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया- नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया) और पीवीआर आईनॉक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से दो दिन का समारोह आयोजित रखा गया है, जो  23 और 24 तारीख को आयोजित किया जाएगा।  दर्शकों को एनएफसीडीसी-एनएफएआई द्वारा देव आनंद की लोकप्रिय फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। 

Bambai Meri Jaan Review: दाऊद की इमेज सुधारती चौंकाने वाली वेब सीरीज, अविनाश, मेनन और निवेदिता का यादगार अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन
Waheeda Rehman credits Dev Anand for bringing her on board for Guide says original directors do not want me
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में वहीदा रहमान ने फिल्म गाइड के समय के दिलचस्प किस्से साझा किए हैं, जब वे गाइड की शूटिंग कर रहे थे। वहीदा ने कहा, 'उन्होंने गाइड के लिए मुझसे संपर्क किया था। दुर्भाग्य से, गाइड के मूल निर्देशक चेतन आनंद और टैड डेनियलवस्की मुझे फिल्म में नहीं चाहते थे। कुछ कारणों से वे मुझे पसंद नहीं करते थे। मैं खुद देव आनंद की वजह से इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुई थी।’ 

Jawan Success Meet: मेरी हर फिल्म ईद जैसी है, जन्माष्टमी पर ‘जवान’ लाए, क्रिसमस पर लाएंगे ‘डंकी’

Waheeda Rehman credits Dev Anand for bringing her on board for Guide says original directors do not want me
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा ने आगे कहा, ‘मैंने तुरंत देव से कहा कि आपके दोनों डायरेक्टर मुझे पसंद नहीं आ रहे। समस्या हो जाएगी आप किसी और को ले लीजिये। देव ने मेरी बात बिल्कुल भी नहीं मानी और उन्होंने कहा, 'क्या तुम पागल हो? नहीं मैं निर्माता हूं। मेरी मर्जी है मैं किसको लू या फिर नहीं लूं।'

Jawan Success Meet: मेरी हर फिल्म ईद जैसी है, जन्माष्टमी पर ‘जवान’ लाए, क्रिसमस पर लाएंगे ‘डंकी’

विज्ञापन
Waheeda Rehman credits Dev Anand for bringing her on board for Guide says original directors do not want me
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

वहीदा रहमान ने देव आनंद के साथ काम करने के अपने अनुभव का खुलासा करते हुए कहा, ‘उनके साथ काम करना बहुत आरामदायक था। वह बहुत कैज़ुअल और बहुत आकर्षक।  जब भी वह सेट पर आते थे, उस समय वह इतनी सरलता से आते थे कि मुझे कभी महसूस ही नहीं हुआ कि एक स्टार सेट पर आया है। वह इतने बड़े स्टार थे, लेकिन जमीन से काफी जुड़े हुए थे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed