बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान इस दुनिया में नहीं रहे। वह किडनी की समस्या से पीड़ित थे। वाजिद खान ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के गानों में संगीत दिए। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी वाजिद खान के निधन पर शोक प्रकट किया है।
वाजिद खान के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'वाजिद खान के निधन से हैरान हूं। एक उज्ज्वल मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई। उनके लिए प्रार्थना और संवेदना'। अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी वाजिद खान के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
T 3548 - Shocked at the passing of Wajid Khan .. a bright smiling talent passes away .. duas , prayers and in condolence 🙏🙏🙏
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है, 'दुखद समाचार, एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वह है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।'
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai's laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.@wajidkhan7
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।'
shocked hearing this news @wajidkhan7 bhai was extremely close to me and my family. He was one of the most positive people to be around. We will miss u Wajid bhai thank u for the music 🎵 pic.twitter.com/jW2C2ooZ3P
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) May 31, 2020
Wajid Bhai you were the nicest, nicest nicest man! Always smiling. Always singing. All heart. Every music session with him was memorable. You will truly be missed wajid bhai. 🧡🧡 #WajidKhan
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 31, 2020
मशहूर गायक मीका सिंह ने लिखा है, 'हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।'
A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on