मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद- वाजिद के वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर सोनू निगम ने एक फेसबुक पोस्ट में इस दुखद खबर की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। वहीं उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'
Wajid Khan: वाजिद खान के निधन पर फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- 'बहुत जल्दी चले गए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर वाजिद खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- यह पूरी तरह से दिल तोड़ देने वाला है। सर्वश्रेष्ठ संगीतकार वाजिद खान अब नहीं रहे। साजिद-वाजिद की जोड़ी अब नहीं रहीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। साल 2020 का वाकई हर दिन खराब होता जा रहा है।
This is totally heart breaking. One of the best music composer #WajidKhan is no more. Sajid-wajid duo is no more. May you #RestInPeace wajid khan. Year 2020 is really getting worse day by day.
एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'हे भगवान सुबह- सुबह ये कैसी खबर दे दी। वाजिद सर मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा...' एक यूजर ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद खबर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
एक ने लिखा- #WajidKhan जी के निधन ने बहुत ही दुखित किया। मैंने उनको पहली बार सारेगामापा के शो मे देखा था। बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। मैं तो उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
#WajidKhan जी के निधन ने बहुत ही दुःखित किया
मैंने उनको पहली बार सारे-गामा-पा के शो मे देखा था
बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे,मै तो उनका बहुत बड़ा प्रशंसक था
उनका नए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना,उनको अपने साथ गाने का अवसर देना,दिल को छू लेता था
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें