फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगीतकार वाजिद खान का निधन और फ्लाइट विवाद पर अक्षय कुमार की सफाई, पांच खबरें

Mon, 01 Jun 2020 07:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 01 Jun 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Wajid Khan passes away and  Akshay Kumar clears Sister Charter Flight Bulk Booking entertainment news
वाजिद खान और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद- वाजिद के नाम से जानी जाती है। वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद खान कोरोना से संक्रमित थे। उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था, वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है।'




संगीतकार वाजिद खान का निधन, टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी

Wajid Khan passes away and  Akshay Kumar clears Sister Charter Flight Bulk Booking entertainment news
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Social Media

ये बात उस दौर की जब हिंदी सिनेमा ने अपने पंख फैलाकर उड़ना शुरू कर दिया था। अच्छी कहानियां लिखी जा रही थीं और उनको पर्दे पर निभाने वाले कलाकार जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। नरगिस इसी दौर की कलाकार थीं। वो 28 साल की उम्र में ही एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने के लिए राजी हो गई थीं। फिल्म थी मदर इंडिया। और इसमें जो नरगिस ने अपने हुनर का जौहर दिखाया तो पूरी दुनिया में इसका डंका बज गया। इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। पर्दे पर नरगिस ने वैसे तो कई कलाकारों के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी को लोग राज कपूर के साथ बहुत पसंद करते थे। दोनों ने साथ में 16 फिल्में कीं और नौ साल तक ये जोड़ी हिट बनी रही।

नरगिस की शादी की खबर सुनकर रो पड़े थे राज कपूर, नौ साल तक चले इस रिश्ते का ऐसे हुआ था अंत
 

Wajid Khan passes away and  Akshay Kumar clears Sister Charter Flight Bulk Booking entertainment news
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी समय बिता रहे हैं। इन दिनों अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए नजर आता है। हाल ही विराट ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अनुष्का को लेकर कहा कि वो निडर हैं।

भाजपा नेता की पत्नी से तलाक लेने की सलाह के बाद आया विराट कोहली का बयान, अनुष्का शर्मा को बताया निडर

विज्ञापन
विज्ञापन
Wajid Khan passes away and  Akshay Kumar clears Sister Charter Flight Bulk Booking entertainment news
आर माधवन - फोटो : Social Media

भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेता आर माधवन, भारत के उन कुछ गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने जिस भाषा में काम किया, उसी भाषा के दर्शकों में अपनी छाप छोड़ी। वैसे तो आर माधवन को हिंदी और तमिल भाषा में विशेष रूप से काम करने के लिए जाना जाता है। लेकिन, जब उन्हें कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला तो भी वह पीछे नहीं हटे। और वहां भी उन्होंने वैसा ही जलवा बिखेरा। अपने अतुल्य अभिनय के दम पर वह चार फिल्मफेयर अवॉर्ड और तमिलनाडु राज्य का फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। माधवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म रॉकेटरी पर काम कर रहे हैं, जो मशहूर इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक है। इस फिल्म के वह निर्देशक भी हैं।

छह भाषाओं की फिल्मों ने माधवन को दिया सुपरस्टारडम, इन 10 दमदार किरदारों से बने पैन इंडिया स्टार

 

विज्ञापन
Wajid Khan passes away and  Akshay Kumar clears Sister Charter Flight Bulk Booking entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया कि अपनी बहन और उनके दो बच्चों की यात्रा के लिए उन्होंने एक ‘चार्टर फ्लाइट’ बुक की। अक्षय का दावा है कि उनकी बहन ने लॉकडाउन के दौरान कहीं यात्रा नहीं की और उनकी बहन के सिर्फ एक बच्चा है। अक्षय की बहन अलका भाटिया की शादी रियल इस्टेट में काम करने वाले कारोबारी सुरेंद्र हीरानंदानी से हुई है। ये शादी भी तमाम वजहों से सुर्खियों में रही है। कहा गया कि अक्षय इस शादी से खुश नहीं हैं और इसकी वजह सुरेंद्र का अलका से कई साल बड़े होने को बताया गया। लेकिन, तब भी अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल, उनकी बहन रिंकी और दोनों की मां डिंपल कपाड़िया के साथ इस शादी में शामिल होकर इस तरह की खबरों पर विराम लगा दिया था।

बहन के लिए चार्टर फ्लाइट पर अक्षय का आया बयान, स्टाफ ने कहा था, फ्लाइट नहीं थोक में सीटें बुक कराईं


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed