{"_id":"5876022c4f1c1b1529baa3af","slug":"want-my-daughter-to-experience-what-my-heroines-have-gone-through-srk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरी बेटी भी वो अनुभव करे जो मेरी हीरोइनों ने देखा और किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मेरी बेटी भी वो अनुभव करे जो मेरी हीरोइनों ने देखा और किया'
Wed, 11 Jan 2017 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने बच्चों, खासकर सुहाना को लेकर चर्चा में हैं। जहां पिछले दिनों बेटी को डेट करने के लिए नियमों की लंबी-चौड़ी लिस्ट बताई थी वहीं अब उन्होंने कहा है कि वो अपनी बेटी सुहाना को अपनी हीरोइनों की तरह ही हर मैग्जीन के कवर पर देखना चाहते हैं।
'मेरी बेटी भी वो सब सहे जो मेरी हीरोइनों ने देखा और सहा'
2 of 5
- फोटो : self
शाहरुख ने ये बातें हाल ही में फैमिना मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहीं। उनसे जब पूछा गया कि सुहाना एक्टिंग को अपना करियर बनाना चाहती हैं, आप इस पर क्या राय रखते हैं, तो शाहरुख ने कहा, ' मैं अपनी हीरोइनों की तरह ही सुहाना को भी हर मैग्जीन के कवर पर देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि उसे जिस तरह के कपड़े पसंद हो वो उन्हें पहने, जो पसंद हो वो करे। मेरी ख्वाहिश है कि सुहाना सेक्सी और खूबसूरत दिखे।
'मैं चाहता हूं कि वो खुद को खूबसूरत महसूस करे, आकर्षक दिखे, उसकी इज्जत की जाए और सबसे जरूरी बात, वो खूब मेहनत करे।'
'मेरी बेटी भी वो सब सहे जो मेरी हीरोइनों ने देखा और सहा'
3 of 5
सुहाना के हीरोइन बनने को लेकर शाहरुख ने आगे कहा कि वो तभी हीरोइन बन सकती है अगर वो उनसे पांच गुना ज्यादा काम और मेहनत करे और कम मेहनताना लेने के लिए तैयार रहे ( अगर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए आना वाला वक्त नहीं बदला तो)। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी उस सब का अनुभव ले जो उनकी हीरोइनों ने अनुभव किया और देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मेरी बेटी भी वो सब सहे जो मेरी हीरोइनों ने देखा और सहा'
4 of 5
शाहरुख की ये ख्वाहिश उन लोगों के लिए एक सबक हो सकती है जो लड़कियों पर तमाम तरह की बंदिशें लगाते हैं और उन्हें घर की चारदीवारी में ही रखना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि शाहरुख अपने बच्चों और परिवार के बारे में काफी बोल्ड हैं, कुछ मामलों में वो थोड़ा रूढ़िवादी सोच के भी हैं और खुद उन्होंने इसे इंटरव्यू में कबूल किया।
विज्ञापन
'मेरी बेटी भी वो सब सहे जो मेरी हीरोइनों ने देखा और सहा'
5 of 5
फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे। ये 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।