फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 सालों में दूसरी दफा ईद पर नहीं रिलीज होगी 'भाईजान' की फिल्म, 2013 में इस एक्टर के लिए दिखाई दरियादिली

Thu, 16 Apr 2020 10:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 Apr 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Wanted to Bharat Salman Khan films releases on Eid but in 2020 film delayed due to Covid 19
Salman Khan - फोटो : twitter

लॉकडाउन 2.0 की घोषणा के बाद से यह साफ हो गया है कि इस बार ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज नहीं होगी। 'राधे द मोस्ट वॉन्टेड भाई' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अभी बाकी है। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि हालात सामान्य होने के बाद भी फिल्म को पूरी तरह से तैयार करने में सलमान खान हड़बड़ी नहीं दिखाएंगे। ऐसी सूरत में करीब चार महीनों का वक्त लग सकता है। वहीं हालात सामान्य होने पर किस तरह से सभी फिल्मों की रिलीज डेट तय की जाएगी इस पर भी एक सावालिया निशान है। सलमान खान के ईद से कनेक्शन की बात करें तो जगजाहिर है कि 'दबंग खान' को इस त्योहार पर गजब की प्रतिक्रिया प्राप्त होती है इस वजह से वह इस बार अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' से क्लैश के लिए भी तैयार थें। आंकड़ों पर ध्यान दें तो साल 2009 से अब तक 12 सालों की ईद में सिर्फ एक दफा ही ऐसा हुआ है जब सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। यह साल 2013 था जब सलमान खान ने रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दरियादिली का परिचय दिया था। चलिए नजर डालते हैं 12 सालों के ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों पर-

Wanted to Bharat Salman Khan films releases on Eid but in 2020 film delayed due to Covid 19
wanted - फोटो : instagram

ईद 2009
इस साल सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' रिलीज हुई थी। यह वह समय था जब सलमान खान का करियर कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था। इन हालातों में प्रभु देवा के निर्देशन में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयशा टाकिया, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था। 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये का व्यापार किया था। फिल्म में सलमान अंडर कवर कॉप की भूमिका में नजर आए।

Wanted to Bharat Salman Khan films releases on Eid but in 2020 film delayed due to Covid 19
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

ईद 2010
सलमान खान इस साल ईद के मौके पर भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग' के साथ आए। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अनुभव कश्यप ने किया था। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, अरबाज खान, विनोद खन्ना और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में लोगों को सलमान खान का चुलबुल पांडे का अवतार खूब पसंद आया। फिल्म ने करीबन 213 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wanted to Bharat Salman Khan films releases on Eid but in 2020 film delayed due to Covid 19
Bodyguard - फोटो : file photo

ईद 2011
ईद 2011 में अपनी फिल्म 'बॉडीगॉर्ड' के साथ ही सलमान खान ने ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के सुपरहिट होने की हैट्रिक पूरी की। फिल्म में करीना कपूर भी अहम किरदार में दिखीं। इस फिल्म में सलमान खान के एक्शन को उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया। यह एक साउथ इंडियन फिल्म की हिंदी रीमेक थी जिसने करीब 250 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। फिल्म का निर्देशन सिद्दीक-लाल ने किया था। वहीं संगीत हिमेश रेशमिया, संदीप शिरोदकर और प्रीतम चक्रबोर्ती ने दिया।

विज्ञापन
Wanted to Bharat Salman Khan films releases on Eid but in 2020 film delayed due to Covid 19
ek tha tiger - फोटो : file photo

ईद 2012
इस साल सलमान खान की एक और मशहूर फ्रेंचाइजी की फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया। फिल्म में सलमान, रॉ के एजेंट के तौर पर नजर आते हैं जो दुनिया भर में सीक्रेट मिशन को अंजाम देते हैं। वहीं उनके साथ फिल्म में कैटरीना कैफ दिखी हैं। जानकारी के अनुसार 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed