बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत आज ( छह दिसंबर) रिलीज हो गई है। फिल्म में संजय दत्त के साथ कृति सेनन और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म का संजय दत्त जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान हाल ही में संजय 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। ऐसे में शो में दिए एक बयान के बाद फिल्म 'वॉर' की एक अभिनेत्री भड़क गईं हैं।
संजय दत्त की गर्लफ्रेंड वाली बात पर भड़की ये बॉलीवुड अभिनेत्री, कहा- 'कोई महिला...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में जब संजय दत्त 'द कपिल शर्मा शो' पहुंचे तो कपिल शर्मा ने उनसे संजय दत्त से उनकी 308 गर्लफ्रेंड का राज पूछा और इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि यह आंकड़ा खत्म नहीं हुआ है। संजय दत्त की इस बात को सुनकर शो में मौजूद लोग हंसने लगे थे।
एक तरफ जहां संजय दत्त की इस बात को सभी ने हंसी में उड़ा दिया तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा ने इस बयान पर निशाना साधा है। दीपानिता ने संजय दत्त द्वारा दी गई अपनी गर्लफ्रेंड्स से जुड़ी जानकारी पर नाराजगी जताई है और ट्वीट किया है। हालांकि अपने ट्वीट में दीपानित ने संजय दत्त का नाम नहीं लिखा है।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
दीपानिता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक शो पर एक्टर ने अपनी अगली रिलीज फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं और अपनी 300 से अधिक गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हैं। इस पर होस्ट और ऑडियंस मजाक समझते हुए हंसते हैं। क्या होगा अगर कोई महिला यही बात एक शो में कहेगी? क्या वह भी जोक होगा? पूर्वाग्रह हमेशा गलत होता है। यह सभी बुराइयों की जड़ है।'
An actor on a show to promote his next release talks about his score of over 300 girlfriends.The host & audience laughs in good jest.What If a woman said the same thing on a show?Would that be a joke too?This basic gender bias is what has always been wrong.The root of all evil !
गौरतलब है कि शो में कपिल ने संजय से आगे पूछा कि क्या भाभी (मान्यता दत्त) को इस बारे में पता था? या फिल्म देखने के बाद पता लगा। कपिल के इस सवाल का भी संजय ने हंसते हुए जवाब दिया, 'मुझसे पूछा गया था लेकिन मैंने कहा कि बीती बातों को भूल जाओ।'