अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वरीना को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। ऐसे में अपने सपनों को पूरा करने के लिए वरीना ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम करने के बाद वरीना को सलमान खान की प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'लवयात्री' में काम करने का मौका मिला था। तो चलिए वरीना के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Warina Hussain Birthday: सलमान के बहनोई संग पर्दे पर इश्क लड़ा चुकी है ये हीरोइन, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन