सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का दुखद हुआ था अंत, गला काटकर की गई थी हत्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Feb 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Actress Urmila Bhatt was found dead in her house with a slit on her throat
अमिताभ बच्चन और उर्मिला भट्ट - फोटो : Twitter

कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री उर्मिला भट्ट के साथ भी हुआ। उर्मिला भट्ट ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया। लेकिन उनकी जिंदगी का अंत इतना दुखद होगा ये शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। उर्मिला भट्ट को शायद बहुत लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था। आज हम आपको उर्मिला भट्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।


 

Trending Videos
Actress Urmila Bhatt was found dead in her house with a slit on her throat
उर्मिला भट्ट - फोटो : Twitter

उर्मिला भट्ट ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्हें कोई भी रोल दे दिया जाता था। वो उसे बखूबी निभा लेती थीं। फिर चाहे वो कॉमेडी रोल हो या कोई सीरियस किरदार हो। उर्मिला भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत ड्रामा थिएटर से की थी। उन्होंने राजकोट में फोक डांसर और सिंगर के तौर पर संगीत कला एकेडमी जॉइन की। इसके बाद उन्होंने गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Urmila Bhatt was found dead in her house with a slit on her throat
उर्मिला भट्ट की फिल्म का दृश्य - फोटो : Twitter

इसके बाद उर्मिला भट्ट ने हिंदी फिल्मों की ओर अपना रुख किया। साल 1967 में फिल्म 'हमराज' से उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद अभिनेत्री ने फिल्म 'संघर्ष' में काम किया। उन्होंने करीब 130 फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने बड़े स्टार्स की मां का रोल निभाया। उर्मिला भट्ट ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शशि कपूर, ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, रंजीत, डैनी डेंजोंगप्पा और हेमा मालिनी की मां का किरदार निभाया था। 

Actress Urmila Bhatt was found dead in her house with a slit on her throat
उर्मिला भट्ट की फिल्म का दृश्य - फोटो : Twitter

उर्मिला भट्ट ने ऐसे तो तमात फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्में जैसे 'अंखियों के झरोखों से', 'गीत गाता चल', बेशरम', 'राम तेरी गंगा मैली', 'बालिका बधू', 'धुंध' और 'अलीबाबा मर्जीना' हैं। इन फिल्मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। इन फिल्मों के अलावा भी अभिनेत्री ने कई और फिल्मों में भी काम किया था।

विज्ञापन
Actress Urmila Bhatt was found dead in her house with a slit on her throat
उर्मिला भट्ट - फोटो : Twitter

उर्मिला भट्ट बेहद सुलझी हुई और काबिल अभिनेत्री थीं। लेकिन 22 फरवरी 1997 का दिन उनकी जिंदगी का काला दिन बन गया। 63 साल की उर्मिला भट्ट मुंबई के जूहू स्थित अपने घर पर अकेली थीं। तभी कुछ गुंडे उनके घर में घुस आए और उन्होंने अभिनेत्री को रस्सियों से बांध दिया। उन्होंने उर्मिला के घर में रखा सारा कैश और जेवर लूट लिया और जाते-जाते उनकी हत्या भी कर दी। बदमाशों ने धारदार हथियार से उर्मिला का गला रेंत कर उनकी हत्या कर दी थी। उर्मिला की दर्दनाक मौत की खबर सुनकर सभी हैरान रह गए थे। बता दें कि उर्मिला भट्ट ने गुजराती थियेटर के एक्टर व डायरेक्टर मारकंड भट्ट से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed