अभिनेता करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने करण के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।
करण सिंह ग्रोवर मालदीव में मना रहे 39वां जन्मदिन, बिपाशा बसु ने रोमांटिक तस्वीर के साथ दी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।'
तस्वीर में करण और बिपाशा ने सफेद रंग का मैचिंग आउटफिट कैरी किया है। दोनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। बता दें कि करण अपना 39वां जन्मदिन मनाने के लिए इस वक्त मालदीव में हैं। पिछले दिनों ही वह बिपाशा के साथ रवाना हुए थे।
बिपाशा ने मालदीव से कई तस्वीरें साझा की हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों समंदर किनारे नजर आए। तस्वीर के साथ बिपाशा लिखती हैं- 'जहां आसमान और पानी मिलते हैं।'
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)
आइटम सॉन्ग को लेकर कंगना ने दीपिका-आलिया पर साधा था निशाना, खुद का वीडियो हुआ वायरल तो दी ये सफाई
फिल्म अलोन के सेट पर बिपाशा और करण की मुलाकात हुई थी। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को चार साल हो गए हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं और अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)
जब सेट पर गर्लफ्रेंड ने करण सिंह ग्रोवर को जड़ा था थप्पड़, कई लड़कियों से जुड़ा नाम, बिपाशा बसु से की तीसरी शादी